फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलनाबाद उपचुनाव: हार के बाद बोले गोबिंद कांडा, यह मेरी जीत-इस मुकाबले को लोग याद करेंगे 

Wed, 03 Nov 2021 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

ऐलनाबाद उपचुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा-जजपा के साझे उम्मीदवार गोबिंद कांडा ने मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चुनाव में इतने वोट मिलना मैं हार नहीं, जीत मानता हूं। यहां के लोगों के साथ सदा खड़ा रहूंगा और उनके काम सरकार से करवाउंगा।
विज्ञापन
ऐलनाबाद चुनाव के नतीजों के बाद कार्यकर्ताओं से बातचीत करते भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा-जजपा उम्मीदवार गोबिंद कांडा ने चुनाव परिणाम घोषित होने पर कहा कि उन्हें मतदाताओं का फैसला स्वीकार है। लोकतंत्र में जनता जनार्दन ही सर्वोपरि होती है। ये उनकी हार नहीं, बल्कि जीत है। चुनाव में भाजपा की नीयत और नीति मतदाताओं के समक्ष रखी, मतदाताओं ने जो फैसला दिया है, वह उन्हें स्वीकार है। जनता ही लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करती है। मतदाताओं ने उन्हें बड़ी संख्या में वोट दिए, जिसके लिए वे उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि इस हार के बाद भी वे सदैव ऐलनाबाद की जनता के साथ खड़े दिखाई देंगे। चुनाव में जनता से जो वायदा किया है, उसे सरकार के साथ मिलकर पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव: किसान आंदोलन का फैक्टर नहीं आया काम, विरोध के बावजूद बढ़ा भाजपा का वोट बैंक 
विज्ञापन


उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे़, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, चुनाव प्रभारी सुभाष बराला, सांसद सुनीता दुग्गल, जिला प्रधान आदित्य देवीलाल चौटाला, जजपा संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, राजस्थान और अन्य राज्यों से आए सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने इसे चुनाव में अपनी जीत मानते हुए एक-दूसरे को लड्डू खिलाए। उन्होंने कहा कि आज तक इनेलो के गढ़ में कोई भी इतनी कड़ी टक्कर को नहीं दे पाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें