फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहर कालांवाली में चोर गिरोह सक्रिय, शहर में नहीं रुक रही चोरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोगोंं में दहशत है। इसी कड़ी में चोर शहर के वार्ड नंबर 2 में दो चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि परिवार की तरफ से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन


पीड़ित गुरमीत कौर ने बताया कि वह लोगों के घरों में खाना बनाकर घर का गुजारा करती है। उनके परिवार में पति व बेटे सहित तीन सदस्य हैं। उसके पति बीमार हैं और उनके इकलौते बेटे की हालत गंभीर है। बेटे की इलाज के लिए वह 4 मार्च से बठिंडा के एम्स अस्पताल में दिखाने के लिए गए हुए है। उन्हें किसी पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ था और बाहर दीवार के पास कुर्सी लगी हुई थी। जब उसने आकर देखा तो उसके घर के अंदर के गेट और जिनके घर में वह रहते है, उनके घर के व कमरे के लाॅक टूटे हुए थे। उसके घर से चोर कीमती सामान ले गए। उसने बताया कि चोरों ने उनके घर में रसोई पर चाय भी बनाकर पी हुई थी। मकान मालिक ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं, उनके घर से भी चोर एलसीडी, बैड में रखे खेस, कंबल इत्यादि भी ले गए। बाकी सामान का मकान मालिक ही बता सकते हैं।
बच्चों के भूखे रहने पर पुलिस ने किया सहयोग

घटना के बाद पीड़ित बैचेन यादव अपना दर्द लेकर पुलिस चौकी पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसकी आसपास के पड़ोसी ही उसकी मदद करते हैं। चोरी के बाद उसके घर में खाना भी नहीं बना है और उसके छोटे-छोटे बच्चे भूखे हैं। पुलिस चौकी बैचेन सिंह को सिलिंडर भरवा कर दिया, ताकि वह घर पर खाना बना सके।
विज्ञापन



-उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। पुलिस पुरानी चोरियां सुलझाने के लिए लगातार जुटी हुई है। जल्द की शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। - चांद सिंह, थाना प्रभारी, कालांवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें