फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विद्यार्थियों ने की भ्रष्ट प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग

Thu, 14 Mar 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। विद्यार्थियों की समस्याएं सुलझाने के लिए बुधवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) में बैठक हुई। इसमें छात्र नेता सुमित मेहता एवं विजय अरोड़ा ने सीएम को मांगपत्र सौंपने के बावजूद कार्रवाई न होने पर रोष जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रानियां विधानसभा क्षेत्र के गांव संतनगर में संवाद किया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने भी सीएम को मांगपत्र सौंपा था। इसमें सीडीएलयू की परीक्षाफल शाखा एवं भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए थे। उन्होंने समिति गठित कर जांच के आदेश दिए थे। इस समिति की पहली बैठक 16 मई 2023 को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में और दूसरी बैठक 26 अगस्त 2023 को सीडीएलयू में हुई।
छात्र नेता विजय ने बताया कि उन्होंने सभी तथ्य समिति को सौंपे थे, लेकिन पांच माह बाद कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। इसकी वे निंदा करते हैं। उन्होंने नए सीएम नायब सैनी से जांच समिति का निर्णय सार्वजनिक कर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी करवाने के लिए उन्होंने आंदोलन की भी चेतावनी दी। इस मौके पर जगदीप, आजाद, राजेंद्र, अनमोल, विकास, नितिन, सौरभ, प्रेमचंद, मनदीप, सतबीर साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें