फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तापमान में आई दो डिग्री की कमी, फिर भी प्रदेश में सबसे गर्म सिरसा

विज्ञापन
गर्मी के मौसम में खुद को कपड़े से ढककर बचाती हुए युवतियां।
विज्ञापन
सिरसा। बुधवार रात आई आंधी के बाद वीरवार को जिले के तापमान में दो डिग्री की कमी आई, लेकिन गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। वीरवार को सिरसा का तापमान प्रदेशभर में सबसे अधिक 43.6 डिग्री रहा। सुबह से शाम तक लोगों का लू के थपेड़ों ने बुरा हाल कर दिया। बाकी कसर बिजली कटौती ने पूरी कर दी।
विज्ञापन


शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कट लगते रहे। ग्रामीणों के अनुसार कुछ देर के लिए बिजली आती है और फिर चली जाती है। दिनभर बिजली आने और जाने का सिलसिला चलता रहा। वहीं, शाम 6 बजे के बाद आसमान में बादलवाही हो गई। जिससे ठंडी हवा चलने लगी। मौसम विभाग के अनुसार, अभी भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार को सिरसा का अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इसलिए लोगों को घर से बाहर जाते समय सावधानी बरतनी जरूरी है।

आंधी के कारण गिरे पोल व पेड़
उधर, बुधवार रात को आई तेज आंधी के कारण बिजली निगम नुकसान उठाना पड़ा। आंधी के कारण बिजली निगम के करीब 107 गिर गए और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई रातभर बाधित रही। सुबह बिजली निगम के कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। आंधी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 50 पेड़ भी गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में कितना रहेगा अधिकतम तापमान

शुक्रवार 48 डिग्री

शनिवार 48 डिग्री

रविवार 44 डिग्री

सोमवार 45 डिग्री

मंगलवार 45 डिग्री

बुधवार 45 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें