फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दुर्गा मंदिर से चांदी का मुकुट व सोने-चांदी के जेवरात चुराए

Thu, 12 Feb 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। वार्ड नंबर 3 स्थित प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से बुधवार रात लाखों रुपये के जेवरात, चांदी के छत्र और नकदी चोरी हो गई। शहर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुजारी विष्णु ने बताया कि वीरवार सुबह जब वह आए तो मंदिर में बने कमरे का दरवाजा टूटा था। अंदर रखी अलमारी खुली थी। अलमारी में रखे कपड़े बिखरे हुए थे और कीमती सामान गायब था। घटना की सूचना मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान अशोक कुमार को दी। अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में मंदिर कमेटी प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार रात मंदिर से चोरी हुए सामान में करीब 120 ग्राम वजन के सोने के 10 नग शामिल हैं, जिनमें 2 नथ, 4 छत्र, 2 चूड़ियां, 1 कड़ा और 1 हार शामिल हैं। करीब 250 ग्राम वजन के चांदी के 4 छत्र भी गायब मिले। इतना ही नहीं, मंदिर में रखी लगभग 30 हजार रुपये की नकदी चोर चुराकर ले गए। चोरों ने हनुमान जी की मूर्ति के सिर से 500 ग्राम वजन का चांदी का मुकुट भी चोरी कर लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें