फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की गंदी दीवारों पर खुद के पैसे से युवाओं ने करवाई पेंटिंग्स

विज्ञापन
the youth got the painting on the dirty walls of the village with their own money - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
रानियां खंड के गांव लहरांवाली ढाणी के युवाओं ने अपने गांव की गंदी दीवारों पर पेंटिंग करवा दी। ताकि इससे गांव की सुंदरता बनी रहे। रानियां जीवनगर रोड पर स्थित गांव लहरांवाली ढाणी में सड़क किनारे बसे आठ से दस घरों की दीवारों पर कलाकारी की गयी है। गांव के युवाओं को सड़क के किनारे घरों की कुछ दीवारें ऐसी लगी कि इससे गांव की सुंदरता फीकी हो रही है तो युवाओं ने दीवारों पर अपने खर्च से चित्रकला करवा दी। युवाओं ने यह काम बिना पंचायती सहयोग के करवाया। गांव के युवाओं ने यूनाइटेड वेलफेयर क्लब के नाम से संगठन बनाया है। इसमें गांव के करीब 21 युवा सदस्य हैं। लेकिन कोई प्रधान नहीं है। गांव के युवा व क्लब सदस्य मनिंदर सिंह मोमी ने बताया कि सड़क किनारे जिन घरों की दीवारें साधारण थी तो हमने प्रति युवा एक हजार रुपये इकट्ठे करके पहले तो उन दीवारों पर चित्रकला करवाई। किसी घर की दीवार पर तिरंगा छापा गया है तो किसी घर की दीवार पर शहीदों के चित्र। इससे गांव की सुंदरता में इजाफा हुआ है। गांव की मुख्य सड़क पर आठ से दस दीवारों पर चित्रकला की गई है।
विज्ञापन

गलियों में लगाए दस डस्टबिन
युवाओं ने पूरे गांव की गलियों की साफ-सफाई करवाकर दो से तीन घरों के आगे ड्रम को काटकर उनके डस्टबिन बना दिए। ताकि ग्रामीण कचरा डस्टबिन में ही फेंके। इन डस्टबिन को स्थाई किया गया है, ताकि ये चोरी भी न हों।
ये हैं यूथ क्लब के सदस्य
मनिंदर सिंह मोमी, विक्रमीज सिंह मोमी, अनमोल मोमी, सम्मान खिंडा, जगदेव सिधू, हरप्रीत, गुरप्रीत सिंह, जश्न सिंह, जॉनी मोमी, पिंदर मोमी, हरदीप सिधू, गुरजीत सिधू, हरमन सिंधू सहित करीब 21 युवा यूनाइटेड क्लब के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें