फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ठंड में जज्बे की गर्मी... दौड़ स्पर्धा में धावकों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Mon, 12 Jan 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रानियां। विजेता धावक को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
रानियां। खेल परिसर घोड़ांवाली में समस्त ग्रामवासियों और ग्राम पंचायत की पहल पर महिलाओं और पुरुषों की एथलीट प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह आयोजन एक सोलर कंपनी की ओर से आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जीवन नगर चौकी इंचार्ज चरणजीत सिंह ने मुख्य अतिथि और सरपंच लक्ष्मण राम मेहरा ने वशिष्ठ अतिथि के रूप में किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में पुरुषों की 50 और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, महिलाओं की 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ और महिला-पुरुष की 4 किलोमीटर ओपन दौड़ शामिल थी। जिले भर के विभिन्न गांवों से लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि चरणजीत सिंह ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं से नशे और बुराइयों से दूर रहने और खेलों में भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर किसान नेता प्रकाश ममेरा, धोतड़ के सरपंच विक्रम हुड्डा, नथोर के सरपंच प्रतिनिधि देवतराम, राधेश्याम खिलेरी, समाजसेवी शकुंतला मांगलिया, ब्लॉक समिति मेंबर रामदयाल छापोला, पूर्व सरपंच राजकुमार छापोला, जगदीश बाजिया व कोच जतिन खिलेरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रामचंद्र बाजिया प्रथम, इंद्रपाल धोतड़ द्वितीय और जयचंद टाक तृतीय रहे। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में नाथूराम खाजा प्रथम, ओम प्रकाश द्वितीय और हरदत बाहिया तृतीय रहे। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में संतोष प्रथम, नेहा रानी द्वितीय और सुमन रानी तृतीय रही। 4 किलोमीटर ओपन दौड़ में प्रीतम छापोला ने पहला, विकास मेहना ने दूसरा और रविंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता ने युवाओं और ग्रामीणों में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाया और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें