संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डबवाली थाना सदर पुलिस ने गो तस्करी के मामले में वांछित चल रहे गवाह को कोर्ट के आदेश पर टोहाना से गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जमानत पर छोड़ दिया गया है। आरोपी को 17 जनवरी को गवाही पर हाजिर होने के लिए पाबंद किया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि 2019 में खुईयां मलकाना टोल के पास एक ट्राले में गाय भारी होने की शिकायत गौरव कुमार निवासी टोहाना ने दी थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मामला सेशन जज सिरसा की अदालत में विचाराधीन है। शिकायतकर्ता व गवाह गौरव को बार-बार समन जारी करने के बाद वह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। ऐसे में पुलिस टीम ने 12 जनवरी को उसको टोहाना से गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिरसा की कोर्ट में पेश किया।