फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई और गली निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव शाहपुर बेगू के वार्ड नंबर दो और तीन में पिछले चार साल से सफाई न होने के साथ-साथ गली और नालियों के निर्माण की मांग के चलते सोमवार को ग्रामीणों ने लघसुचिवालय में प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त ने इस बारे में बीडीपीओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गांव शाहपुर बेगू के जयचंद, ओमप्रकाश, महेंद्र, राकेश कुमार, रचना, सर्वजीत, अजय, पलविंद्र, गुलाब, सूरज, वीरेंद्र आदि  ने सोमवार को लघु सचिवालय में पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में ग्रामीणों ने उपायुक्त डॉ अंशज सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने इस संदर्भ में कार्रवाई के लिए बीडीपीओ को निर्देश दिए है। ज्ञापन पर 80 महिला और पुरुषों के हस्ताक्षर हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वार्ड दो और तीन में पिछले चार सालों से कोई सफाई कर्मचारी नहीं आए हैं। गली की नालियां टूटी पड़ी हैं, जलभराव के चलते बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ हैं। उनका आरोप है कि इस बारे में जब भी सरपंच  से गुहार की गई तो उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की।

बाद में पंचायत घर में बैठकर वार्ड की समस्या उठाई गई। जहां पर  एक पक्ष के लोगाें ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि उनके वार्ड की समस्या का समाधान किया जाए और सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने इस बारे में बीडीपीओ को  जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें