फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल से ब्रॉडगेज ट्रैक पर दौड़ेंगी रेलगाड़ियां

Tue, 29 Dec 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगढ़-सादुलपुर वाया ऐलनाबाद के रेलवे स्टेशनों पर पिछले 38 माह से मीटर गेज रेल खंड को ब्रॉडगेज में परिवर्तित करने के लिए कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत इस रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों और पुल पर निर्माण के अलावा विभिन्न अंडर पास के निर्माण हुए हैं। जिस पर तकरीबन 600 करोड़ रुपयों का खर्च होने की संभावना जताई जा रही है।

अब ब्रॉडगेज का कार्य अंतिम चरणों में है। अप्रैल से इस ट्रैक पर परिचालन की पूरी संभावना है।

रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरके मीणा ने बताया कि ऐलनाबाद से हनुमानगढ़ जंक्शन तक की सभी कमियों को दूर किया जा रहा है।

वहीं शेष बची ऐलनाबाद से सादुलपुर तक लोडिंग, अनलोडिंग के लिए लाइनें तैयार की जा रही हैं, जो कि एक पखवाड़े तक पूरी कर ली जाएगी।

इसके बाद विभाग के रेलवे सेफ्टी कमिश्नर (सीआरएस) का टेस्टिंग दौरा करवाया जाएगा। जो कि रेल संचालन को अग्रिम कार्रवाई को अंजाम देंगे।

यहां रेल ट्रैक के बीचों बीच खड़े 80 प्रतिशत पेड़ों को कटवा दिया गया है जबकि शेष बचे 20 प्रतिशत पेड़ (36 पेड़) आगामी एक सप्ताह तक कटवा दिए जाएंगे जिसके लिए वन विभाग में पैसे जमा करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन


निर्माण विभाग से संबंधित सिग्नल एंड टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक विभाग, इंजीनियरिंग विभाग एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने निर्माण कार्यों का सर्वे कर एक पखवाड़े में कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए हैं।

हनुमानगढ़-सादुलपुर वाया ऐलनाबाद मीटर गेज रेल ट्रैक सन 1927 में बीकानेर रियासत एवं अंग्रेजों के राज में शुरू हुआ था। तब से इस रेल ट्रैक पर मीटर गेज गाड़ियां दौड़ रही थीं।
विज्ञापन


रेलवे ने 30 सितंबर 2012 को इस रेल खंड पर ब्रॉडगेज का कार्य शुरू किया। उस समय रेलवे ने अप्रैल 2015 तक इस रेल ट्रैक को ब्रॉडगेज में परिवर्तित कर गाड़ियां चलाने का लक्ष्य निर्धारित किया था।

उस समय रेलवे ने 400 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावनाएं जताई थी लेकिन अब तक इस कार्य पर 600 करोड़ रुपये खर्च हो जाने की संभावनाएं जताई गई है।

अब काम पूरा होने के कगार पर है और अप्रैल माह तक इस रेल खंड पर ब्रॉडगेज की गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें