फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विवि की सुरक्षा में सख्ती पर एक घंटे तक विद्यार्थियों ने गेट पर किया हंगामा

विज्ञापन
विवि गेट पर धरना देते छात्र
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया अभी जारी है। सुरक्षा के लिए बैरिकेड्स लगाकर की गई व्यवस्था कुछ छात्रों को रास नहीं आई। इस पर उन्होंने विरोध जताया और विवि के गेट पर एक घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान कुलसचिव ने छात्राें को समझाया। वहीं, इस दौरान एक छात्र ने दाखिला रद्द करने पर प्रशासन पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


ऐसे कुलसचिव ने स्पष्ट किया कि छात्र की पूर्व अनैतिक गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई की गई है। छात्र को विवि में बैन किया जा चुका है। छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी राधेश्याम मौके पर पहुंचे और छात्रों की बात सुनी। वहीं, इस मामले में कुलपति विजय कुमार ने स्पष्ट किया कि विवि शिक्षा का मंदिर है, किस पर कोई रोक नहीं है। असामाजिक तत्वों के लिए विवि के अंदर कोई जगह नहीं है। डीएसपी आदर्शदीप भी कुलपति कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

सिक्योरिटी इंचार्ज से उलझे छात्र

धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर कुलसचिव अशोक शर्मा लघु सचिवालय की ओर वाले गेट पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने कहा कि विवि के छात्र ही अपनी बात रखें। ऐसे में 10 से ज्यादा बैठे छात्रों में से महज तीन छात्रों का ही विवि में एडमिशन पाया गया। तीनों छात्रों में से दो छात्रों ने मांग रखी कि सिक्योरिटी ने विवि में मुख्य सड़कों पर जगह-जगह पर बेरिकैड्स लगा दिए हैं, जो गलत हैं। गेट के साथ ही चौपहिया वाहनों की पार्किंग करवाई जा रही है। ऐसा नहीं होना चाहिए। वहीं, दूसरे छात्र ने कहा कि उस पर बैन लगा दिया है। अब उसने फिजिकल एजुकेशन में दाखिला लिया तो बिना कारण उसका दाखिला रद्द कर दिया है। सिक्योरिटी इंचार्ज हिम्मत सिंह ने गलत रिपोर्ट देकर यह सब करवाया है। वहीं, मौके पर मौजूद हिम्मत सिंह ने कहा कि संबंधित छात्र के पास कैंटीन का ठेका था और बाहरी तत्वों को आना जाना था। पुलिस को बुलाकर गाड़ियां उठवानी पड़ी थीं। इस पर दोनों में बहस हो गई। पुलिस ने दोनों को शांत करवाया।
विज्ञापन


दो छात्रों को ले जाया गया कुलपति कार्यालय

दो छात्रों को पुलिस व कुलसचिव मिलकर कुलपति कार्यालय ले गए। वहां पर डीएसपी आदर्शदीप भी पहुंच गए। कुलपति ने बैन किए गए छात्र को कहा कि आपकी अनैतिक गतिविधियां पूर्व में रही हैं। इसलिए आपका प्रवेश रद्द किया गया है। आप विश्वविद्यालय में नहीं आ सकते हैं। वहीं, दूसरे छात्र को कुलपति ने कहा कि आपने पढ़ने के लिए दाखिला लिया है और आप पढ़ाई करिए। इसके बाद पुलिस दोनों छात्रों को ले आई और उन्हें समझाकर भेज दिया गया।

विवि में यह रहेगी व्यवस्था

- आईडी कार्ड के साथ ही छात्रों का विवि में प्रवेश होगी।

- विवि में बैरिकेड्स लगे रहेंगे, ताकि छात्र तेजी से वाहन न चलाएं।

- चौपहिया वाहनों को छात्र अपने ब्लॉक तक लेकर जा सकते हैं।

- असामाजिक तत्वों पर सख्ती रहेगी।

- छात्रों के परिजनों के आने जाने पर कोई रोक टोक नहीं होगी।


नियमानुसार छात्र का दाखिला रद्द किया गया है। विवि माहौल खराब करने व अन्य शिकायतों के आधार पर संबंधित छात्र पर बैन लगाया गया है। सिक्योरिटी की दृष्टि से बैरिकेड्स लगाए गए हैं और नियमों में बदलाव किया गया है। कैंपस में असामाजिक तत्व व बाहरी लोग न आएं। इसलिए सख्ती की गई है।
- अशोक शर्मा, कुलसचिव, सीडीएलयू



विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर है। इसमें किसी के प्रवेश पर रोक नहीं है। छात्रों के परिजन आ सकते हैं व अन्य कार्य से लोग आ सकते हैं। केवल असामाजिक तत्वों को विवि में एंट्री नहीं है। विवि में छात्रों को पढ़ाई का बेहतर माहौल देने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

- विजय कुमार, कुुलपति, सीडीएलयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें