फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कचरे से होने वाली आगजनी से बचने के उपाय बताए

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में फायर सेफ्टी उपकरण को चलाकर देखते हुए नर्सिंग स्टाफ। 
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए नर्सिंग स्टाफ को जागरूक किया गया। इसमें आगजनी विभाग से जागरूक करने के लिए दो ऑफिसर की टीम पहुंची। उन्होंने उपकरणों की जानकारी सहित आगजनी के बारे में जानकारी दी। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ ने आग और कचरे से होने वाली आगजनी से बचने के उपाय बताए गए।
विज्ञापन




इस कार्यक्रम में फायरकर्मी कुलदीप व अशोक कुमार ने बताया कि हमारे यहां पहले तीन तरीके की आगजनी की घटनाएं अधिकतर होती हैं, जिन्हें ए, बी और सी तरह की आग होती है। इस पर एबीसी फायर सिलिंडर से बुझाया जाता है। वहीं, डी क्लास की आग को बुझाने के लिए सीओटू टाइप फायर सिलिंडर की आवश्यकता रहती है।

वहीं, इस मौके पर नर्सिंग स्टाफ के साथ चिकित्सक डॉ. पकज कुमार और महिला चिकित्सक डॉ. काजल ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर जानकारी ली है।

निडरता के साथ करें आग पर काबू

नर्सिंग स्टाफ को फायर सिलिंडर के इस्तेमाल करने के बारे में भी जानकारी दी है। फायरकर्मी ने बताया कि आप कहीं पर भी हों और आग लग जाए तो आप बिना किसी से डरे और निडरता के साथ किसी भी फायर सिलिंडर से आग पर काबू पा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई ब्लेम नहीं कर सकता है। न ही आपसे कोई जुर्माना वसूल कर सकता है।
विज्ञापन


फायर सिलिंडर इस्तेमाल करने का तरीका बताया

फायरकर्मी अशोक कुमार ने आग बुझाने वाले सिलिंडर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय में लगे सिलेंडर का इस्तेमाल करने से पहले उसे उतार कर दो से तीन बार उल्टा कर हिलाएं, फिर उस पर लगी सील को तोड़कर सेफ्टी पिन निकालें और फिर जलती आग पर छिड़काव करेंगे तो आग पर काबू पाया जा सकता है। वहीं, उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं घरों में रसोई में खाना बनाती है तो गैस सिलिंडर आदि में आग लग जाने पर घबराए नहीं रसोई में रखे गीले कपड़े या टावल को गैस सिलिंडर पर लपेट दें या फिर गूंथे हुए आटे को लीकेज वाली जगह पर लगा दें आग काबू हो जाएगी।

एबीसी सिलिंडर और सीओटू सिलिंडर में फर्क बताया

फायरकर्मी अशोक कुमार ने बताया कि एबीसी सिलिंडर से आग बुझाते समय उसमें से निकलने वाला वेस्ट मिट्टी के समान होता है। इससे कचरे, बिजली की तारों ओर खराब न होने वाले स्थानों पर इस्तेमाल किया जाता है। इससे काफी मात्रा में वेस्ट निकलता है। वहीं, महंगे उपकरणों और लैब्स आदि में आग पर काबू पाने के लिए सीओटू सिलिंडर का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि यह उपकरणों को खराब नहीं होने देता और इससे गैस के रूप में सीओटू निकलती है तो हवा में समा जाती है उससे वेस्ट नहीं निकलता है।

-

नर्सिंग स्टाफ को आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने और उपकरणों की जानकारी के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम से आगजनी की घटनाओं से संबंध में जानने और काबू पाने के लिए जानकारी मिली है।
विज्ञापन


- शशी, नर्सिंग ऑफिसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें