फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रोड़ी में बुजुर्ग महिला के मकान की भरभरा कर गिर गई छत

विज्ञापन
 मकान की गिरी हुई छत दिखाते हुए बुजुर्ग महिला।
विज्ञापन
रोड़ी। गांव रोड़ी के वार्ड नंबर 20 स्थित बुजुर्ग विधवा महिला गुरदेव कौर के मकान की छत वीरवार रात अचानक गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गुरदेव कौर ने बताया कि वह इस समय घर में अकेली रह रही है। पति और बेटे की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है और वह ससुराल में रहती है।
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसका मकान काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। मकान में दो कमरे और एक छप्पर है। वीरवार की रात वह एक कमरे में सो रही थी, तभी अचानक जोरदार आवाज आई और दूसरे कमरे की छत गिर गई। अगर वह उस कमरे में होती, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
उन्होंने बताया कि अब घर का सारा सामान छप्पर में रखा है, जिसकी हालत भी बेहद खराब है और कभी भी गिर सकता है। स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि वह हर रात डर के साए में गुजार रही है। गुरदेव कौर का गुलाबी राशन कार्ड बना हुआ है, जोकि बीपीएल श्रेणी का प्रमाण है। इसके बावजूद अभी तक उसे सरकार की ओर से कोई मकान नहीं मिला है। महिला ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि उसे जल्द से जल्द आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध करवाया जाए, ताकि वह सुरक्षित जीवन जी सके। ग्रामीण गुरविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, अमरीक सिंह, जसवीर सिंह, भोला सिंह आदि ने भी इस मामले में प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें