फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ससुराल वालों ने दामाद और समधी पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव सिकंदरपुर में बुधवार को ससुराल वालों ने दामाद व समधी पर हमला कर दिया। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सदर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह का कहना है कि आरोपियों पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन सरजीत सिंह ने बताया कि वह चाणक्य अकादमी चलाता है। उसकी शादी वर्ष 2012 में बठिंडा निवासी अंजू से हुई थी। मंगलवार रात को उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। मंजू ने फोन करके अपने मायके वालों को बुला लिया। बुधवार को उसका ससुर बलवंत सिंह व साला संदीप अपने तीन अन्य साथियों के साथ उनके घर आ गए।

सरजीत सिंह का कहना है कि उक्त लोगों ने आते ही उसके भाई सुरेश पर डंडे से हमला कर दिया। सुरेश की चिल्लाने की आवाज सुनकर वह उसके कमरे में गया और बीच बचाव करने लगा। इसके बाद ससुर व साले ने डंडे से उसपर हमला कर दिया। शोर सुनकर उसका पिता जगदीश आ गया।
विज्ञापन


पिता ने उसे छुड़ाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद ससुराल वालों ने धमकी दी कि आगे से हमारी लड़की को सही से रखना, नहीं तो फिर से इसी प्रकार सबक सिखाया जाएगा। हमलावरों के जाने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें