हिसार में सम्मानित पतंजलि योगपीठ से जुड़े कार्यकर्ता-योग शिक्षक। स्रोत : आयोजक
हिसार। पतंजलि योगपीठ का 32वां स्थापना दिवस सोमवार को पतंजलि परिवार की ओर से धूूमधाम से मनाया गया। मोहल्ला कृष्णानगर के रोटरी क्लब भवन में आयोजित कार्यक्रम में योग-आयुर्वेद-स्वदेशी को बढ़ावा और सनातन धर्म के पुनर्जागरण के संकल्प के साथ कार्यकर्ता और योग शिक्षक सम्मानित किए गए।
भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति के प्रवक्ता सुरेंद्र पानू हिंदुस्तानी ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं और योग शिक्षकों ने भाग लिया। यज्ञ एवं भजन–कीर्तन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। भारत स्वाभिमान के प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार और प्रांतीय प्रभारी ईश आर्य ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान मुनीराम आर्य, शकुंतला आर्य, डॉ. मुकेश कुमार, वीरेंद्र बडाला, कविता शर्मा आदि मौजूद रहे।
घर–घर योग और आयुर्वेद का संदेश पहुंचाने का संकल्प
हिसार। पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के 32वें स्थापना दिवस पर सोमवार को मॉडल टाउन आदमपुर मंडी के सामुदायिक केंद्र में स्थापित योग केंद्र में कार्यकर्ता एवं योग शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। योग शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं को देसी घी की जलेबी और केसर दूध का प्रसाद बांटा गया। वहां मौजूद सभी लोगों ने इस साल घर–घर योग और आयुर्वेद का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में अशोक आर्य, सुनील (एडवोकेट), हितेश सोनी, अमित पूनिया, सोनिका, डॉ. तनु, उषा, राकेश आदि मौजूद रहे। ब्यूरो