फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित युवक का बाल काटने वाले नाई की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन में सर्वे करतीं आशावर्कर्स। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
आपके प्रिय अखबार ने कंटेनमेंट जोन में रहने वाले करीब 1600 लोगों की समस्याओं को उठाया तो वीरवार सुबह एसडीएम शिवनगर कॉलोनी पहुंचे। परेशान लोगों ने राशन की मांग की तो एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही आपलोगों तक राशन पहुंच जाएगा। वहीं, नियमों की अनदेखी करके एक चैनल से जुड़े युवक ने बीती रात कोरोना संक्रमित युवक के घर जाकर परिजनों से बातचीत की और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर शाम को एसडीएम जयवीर यादव व डीएसपी राजेश कुमार चेची कंटेनमेंट जोन में पहुंचे। जानकारी लेने के बाद प्रशासन ने आरोपी युवक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को कंटेनमेंट जोन में आने वाले शिवनगर कॉलोनी में सामान मिलने में दिक्कत होने पर विरोध जताने के लिए लोग घरों से बाहर आ गए थे। इसके बाद सिरसा के एसडीएम जयवीर यादव ने सुबह कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया और लोगों से राशन के बारे में पूछताछ की। वहां रहने वाले करीब 350 परिवार के लोगों ने बताया कि उन्हें जल्द राशन दिया जाए। इस पर एसडीएम ने कहा कि जल्द ही राशन पहुंच जाएगा। कॉलोनी वासी पिछले दो दिन से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें घरेलू सामान लेने के लिए बाहर जाने दिया जाए, लेकिन वहां पर मौजूद कर्मचारी घर से बाहर तक नहीं निकलने दे रहे हैं।
इस बीच शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि शिवनगर कॉलोनी निवासी कोरोना संक्रमित युवक के बाल काटने वाले नाई की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमित युवक ने आइसोलेशन में जाने से पहले नाई से बाल कटवाए थे। इसके बाद उसी नाई ने करीब 25 लोगों के बाल काटे और उसी कॉलोनी में राशन भी बांटा। हालांकि नाई की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

संक्रमित युवक के घर पहुंचा सोशल मीडिया से जुड़ा युवक, वीडियो वायरल
बीते शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने पर प्रशासन ने शहर की शिव नगर कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया हुआ है। इससे अंदर और बाहर आने पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके प्रशासन की नियमों की अनदेखी करके एक चैनल के युवक ने बीती रात कोरोना संक्रमित युवक के घर जाकर परिजनों से बातचीत की और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
कंटेनमेंट जोन में उड़ रहीं नियमों की धज्जियां
यहां तक प्रशासन के कर्मचारी खुद कंटेनमेंट जोन के नियमों की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं, प्रशासनिक कर्मचारियों को कोई पता नहीं है कि कंटेनमेंट जोन में कौन बाहर आ रहा है और कौन अंदर जा रहा है। वहीं एक युवक ने अस्पताल से घर लौटे परिवार के सभी सदस्यों को एकत्रित किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, लेकिन प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी।
डीएसपी व एसडीएम ने किया कंटेनमेंट जोन का दौरा
कंटेनमेंट जोन में एक चैनल के युवक के घुसने की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम जयवीर यादव व डीएसपी राजेश कुमार चेची कंटेनमेंट जोन में पहुंचे। डीएसपी राजेश कुमार चेची ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस कर्मचारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि युवक नाके से अंदर नहीं गया। हालांकि उसने प्रयास किया था, लेकिन हमने जाने नहीं दिया। एसडीएम जयवीर यादव ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को सोशल मीडिया पर चैनल चलाने वाले युवक को डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुखविंद्र चौहान ने बताया कि युवक को नोटिस जारी करने के निर्देश मिले हैं।
जांच को भेजे गए 1012 लोगों के सैंपल में 960 की रिपोर्ट निगेटिव
सीएमओ सुरेंद्र नैन ने बताया कि जिला में अब तक बाहर से आए सभी 1455 लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। इनमें से 604 लोगों ने अपना 28 दिन का क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लिया है। जांच के लिए कुल 1012 लोगों के सैंपल भेजे गए, जिनमें से 960 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि 35 की रिपोर्ट लंबित है, जबकि 6 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। जिला में इस समय तीन कोरोना पॉजिटिव केस है।
पुलिस कर्मचारियों को न तो अंदर किसी को प्रवेश करने और न ही बाहर जाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
- राजेश चेची, डीएसपी सिरसा।
मेरी जानकारी में नहीं है कि कोई अंदर गया है और वीडियो बनाया है। कंटेनमेंट जोन में कोई भी अंदर नहीं आ सकता है और न ही कोई बाहर जा सकता है। इस पर प्रशासन के सख्त आदेश हैं।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर सुखबीर, सिटी एसएचओ सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें