फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू के नए कुलपति को लेकर प्रक्रिया पहुंची फाइनल दौर में

विज्ञापन
चोधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ।
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में नए कुलपति को लेकर दौड़ अब आखिरी दौर में पहुंच गई है। मौजूदा कुलपति के कार्यकाल को महज दो सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में विवि में नए कुलपति को लेकर चर्चाएं जोरो पर हैं। कई सीनियर प्रोफेसरों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है, क्योंकि पूर्व में भी वह इस पद के लिए अपनी योग्यता साबित करने से पीछे नहीं हटे थे। जीजेयू से लेकर कॉलेजों के सीनियर प्रोफेसर भी उन्हें टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। कई सेवानिवृत प्रोफेसरों के नाम भी इस सूची में शामिल है।
विज्ञापन


अहम बात यह है कि मौजूदा कुलपति के करवाए गए विकास कार्यों की झलक सभी को परेशान कर रही है। उम्मीद जताई जा रहे है कि विवि को आगे बढ़ने में मौजूदा कुलपति का कार्यकाल अहम रहा है और उनके किए गए कार्यों के चलते उन्हें दोबारा एक्सटेंशन मिल सकती है। ऐसे में विवि का आगामी कुलपति कौन होगा, यह नए साल से पहले पता चल जाएगा।




22 दिसंबर को खत्म होगा कार्यकाल
सीडीएलयू कुलपति का कार्यकाल 22 दिसंबर को खत्म होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार पिछली बार भी कुलपति के पद को लेकर देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 50 के करीब प्रोफेसरों ने आवेदन किया था। इसको लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। इसके अलावा सीडीएलयू के 10 प्रोफेसर भी कुलपति की कुर्सी के लिए दावेदारी जता चुके हैं, जो इस बार भी अपना दम खम दिखाएंगे।
विज्ञापन






राजनीतिक समीकरण रहेगा अहम

जानकारों की माने तो कुलपति की कुर्सी को लेकर राजनीतिक समीकरण अहम रहने वाला है। इसकी झलक पूर्व में रहे कुलपतियों की सूची में साफ देखी जा सकती है। सूत्रों की माने तो भाजपा और जजपा की गुडबुड में आने वाले कई प्रोफेसरों ने मौजूदा समय में दावेदारी पेश की है। हालांकि सभी अपने नाम को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें