फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद हवालाती ने फंदा लगा की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला जेल में बंद एक हवालाती ने बुधवार को जेल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। फंदा लगाने की सूचना मिलने के बाद जेल कर्मचारी उसे नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पीर बस्ती निवासी 20 वर्षीय अनिल कुमार चोरी करने के मामले में जेल गया था और नशे का आदी था। अनिल कुमार ने शहर थाना क्षेत्र में आने वाली जेजे कॉलोनी में मोबाइल की चोरी की थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। नशे का आदी होने के कारण आरोपी का जेल की डिस्पेंसरी में इलाज चल रहा था। बुधवार को अनिल ने डिस्पेंसरी के बाथरूम में गर्म चादर बांध फंदा लगा लिया। गंभीर स्थिति में जेल कर्मचारी उसका इलाज करवाने के लिए उसे नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद जेल पुलिस ने मामले की सूचना उनके परिजनों को दी और शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें