फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गली के घटिया निर्माण की पोल खुली, डीएमसी ने बैठाई जांच

Mon, 12 May 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। वार्ड 21 के नोहरिया बाजार स्थित गली में घटिया निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। गली के निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल ने एमई अनिल मोहिल को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

शिकायत के अनुसार, बिना उचित रोड़ी, लेवल और किनारों के निर्माण के ही गली में इंटरलॉकिंग टाइलें बिछा दी गईं। बारिश में गली कई जगह से बैठ गई और टाइलें उखड़ गईं।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद नीतू सोनी सहित गली के निवासियों अशोक कुमार, अमित कुमार आदि ने बताया कि करीब 21 लाख रुपये की लागत से बनी बावड़ी वाली गली में एक इंची रोड़ी तक नहीं डाली गई और न ही रोलर से समुचित ढंग से लेवलिंग करवाई गई। रैंप तक गली में नहीं तोड़े गए। रविवार को सात एमएम बारिश में गली कई जगह से धंस गई और टाइलें उखड़ गईं।

इसके बावजूद ठेकेदार की ओर से रनिंग बिल बनाने के लिए पैमाइश करने का कार्य शुरू किया कर दिया गया। इस पर लोगों ने ठेकेदार के पैमाइश को लेकर जेई को अवगत करवाया। जेई ने रनिंग बिल की भुगतान करवाने की बात कही, तो लोगों को गुस्सा आ गया और उन्होंने मुख्यमंत्री को इसकी ऑनलाइन शिकायत कर दी।

शहर में 70 प्रतिशत गलियों का टेंडर एक ठेकेदार व उसके रिश्तेदारों के पास ही है। यह टेंडर भी उस ठेकेदार को आवंटित हुआ था, जिसने हाल ही में एक एमई पर 30 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे, वहीं एमई ने उक्त ठेकेदार पर जुर्माना लगाए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::::::::
गली के निर्माण में अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुई है। एमई को जांच के आदेश दिए हैं। गली में कमी पाई जाती है तो ठेकेदार पर जुर्माना कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -सुरेंद्र बैनीवाल, जिला नगर आयुक्त, सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें