फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में खाना बनाकर लौट रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागुढ़ा। गांव दौलतपुर खेड़ा के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद बड़ागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंडी कालांवाली निवासी करीब 29 वर्षीय नानकू सिंह शादी व अन्य समारोह में खाना बनाने का कार्य करता था। वह गांव बड़ागुढ़ा में एक शादी समारोह में खाना बनाकर देर रात घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव दौलतपुर खेड़ा के निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। जिसमें बाइक सवार नानकू सिंह की मौत हो गई। रात का समय होने के चलते दुर्घटना के बारे में किसी को पता नहीं चला। सुबह जब राहगीरों ने खेत में बाइक के पास व्यक्ति को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि नानकू को सुबह गांव भंगू में शादी कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए जाना था। सुबह जब भंगू निवासी शादी वाले घर के लोगों ने नानकू सिंह के फोन पर कॉल की तो वह बंद मिला। वहीं नानकू के साथियों ने जब उसका घर पर पता किया तो परिजनों ने बताया कि वह रात से घर पर ही नहीं आया। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की है। मृतक नानकू सिंह अपने पीछे 2 बच्चे छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें