फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं का सिर कभी झुकने नहीं दूंगा: अभय चौटाला

विज्ञापन
the party workers will never let their head bow - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
ऐलनाबाद के विधायक एवं इनेलो नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वर्तमान गठबंधन सरकार सभी मोर्चो पर विफल साबित हुई है और इस सरकार की अभी तक विकास के मामले मे कोई उपलब्धि नही है। चौटाला आज डबवाली रोड स्थित अपने आवास पर इनेलो कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन रहे थे और मौके पर ही समस्याओं का समाधान कर रहे थे। चौटाला ने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि वे कभी भी उनसे मिलकर अपनी समस्याओं को बता सकते हैं जिनका मौके पर ही निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन

इनेलो कार्यकर्ता उन्हें अपनी जान से भी प्यारे हैं तथा वे अपने कार्यकर्ताओं का सिर कभी झुकने नही देंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में पार्टी की सदस्यता अभियान आरंभ किया जाऐगा। जिसमें आप सभी ने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़कर संगठन को मजबूत बनाना है। सरकार जनता से किए हुए वायदों को भूल चुकी है। स्वामिनाथन आयोग लागू करने की बात ठंडे बस्ते मे डाल दी गई है जबकि प्रदेश मे बेरोजगारी तेजी से बढ़ने के कारण युवा वर्ग अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। इस मौके पर इनेलो जिलाअध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, पूर्व मंत्री भागीराम, शहरी प्रधान कृष्ण गुंबर , विनोद बैनीवाल, धर्मवीर नैन व जसबीर सिंह जस्सा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें