फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पहुंचा, धूप में ठिठुरन से राहत नहीं

Mon, 12 Jan 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। नेशनल हाईवे पर कुछ ऐसा रहा दिन में नजारा। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। जिले में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहा। आईएमडी के अनुसार शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 15 और 4 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

सुबह को धुंध और कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने के कारण 8 बजे तक सड़क पर वाहनों की संख्या सीमित रही। दोपहर में धूप निकलने पर लोग पार्कों में सैर-सपाटे और बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचे। धूप के बाद भी ठिठुरन 7 बजे के बाद पार्क खाली हो गए।
रेल सेवाएं रहीं प्रभावित :
सर्द मौसम और धुंध के कारण ट्रेनें भी देर से पहुंची। गोरखधाम एक्सप्रेस 2 घंटे 35 मिनट देरी से, श्री गंगानगर एक्सप्रेस 23 मिनट देरी से और किसान एक्सप्रेस 1 घंटा 25 मिनट देरी से पहुंची। वहीं, बठिंडा-रेवाड़ी ट्रेन 46 मिनट व गोरखधाम एक्सप्रेस 1 घंटा 17 मिनट लेट चली।
विज्ञापन

:::::::::
ठंडे मौसम में गेहूं की फसल के लिए पानी देना जरूरी है। यह मौसम गेहूं की बढ़वार के लिए लाभदायक है, इसलिए किसान इसमें लापरवाही न बरतें। जहां कोई समस्या हो, वे कृषि अधिकारियों से संपर्क करें।- डॉ. सुखदेव सिंह कंबोज, उप निदेशक कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें