सिरसा। ठंडी हवा चलने से जिले में शुक्रवार को मौसम बदल गया। अधिकतम तापमान में आठ डिग्री और न्यूनतम तापमान में सात डिग्री गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा। इस बदलाव के कारण बारिश की आशंका से किसान चिंतित हो गए।
किसानों का कहना है कि अगर बारिश हुई तो गेहूं की फसल को नुकसान होगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे मौसम में इसी प्रकार रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। जिले में सुबह से ही ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा। इससे गर्मी से राहत मिलने के बावजूद लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। कई लोगों ने रात को पंखे बंद कर दिए या पंखों की गति कम कर दी। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। इस कारण सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं।
इस प्रकार है सप्ताह का तापमान
तारीख - अधिकतम - न्यूनतम
22 मार्च - 32.4 - 14.6
23 मार्च - 33 - 14.4
24 मार्च - 33.6 - 14.6
25 मार्च - 35 - 15.8
26 मार्च - 36 - 20.4
27 मार्च - 36.4 - 20.2
28 मार्च - 28.4 - 13.8