मोरीवाला के पास रोड से नीचे बस उतरने के कारण बाहर खड़े यात्री ।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। गुरुग्राम से सिरसा की तरफ आ रही तेज रफ्तार किलोमीटर स्कीम बस ने मोरीवाला के पास टक्कर टैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ट्रैक्टर बीच रोड पर प्लट गया। जबकि किलोमीटर स्कीम की बस रोड से नीचे उतर गई। चालक करीब आधा किलोमीटर तक बस को रोड के साथ पड़ी खाली जमीन पर दौड़ता रहा। वापस जब बस रोड पर नहीं चढ़ी तो चालक ने बस को बंद कर दिया। हालांकि किलोमीटर स्कीम बस चालक की गलती बताई जा रही है।
जानकारी अनुसार घटना दोपहर 12 बजे की है। गुरुग्राम से सिरसा की तरफ आ रही तेज रफ्तार बस ने मोरीवाला से आगे रंगोई नाले के पास आगे जा रहे टैक्टर ट्राली का पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार चालक भी रोड पर जा गिरा। जिसके कारण उसके सर पर चोटें भी आई है। वहीं टक्कर लगने के बाद किलोमीटर स्कीम की बस भी अनियंत्रित हो रोड के साथ खाली पड़ी जगह पर उतर गई। जिसके बाद चालक ने बस को रोकने की बजाय उसे खाली जगह पर रोड के साथ-साथ दौड़ता रहा। करीब आधा किलोमीटर आगे आने के बाद जब चालक ने दोबारा से बस को रोड पर चढ़ाने का प्रयास किया तो पर वह नहीं चढ़ पाई। ऐसे में चालक ने बस को बंद कर दिया और सभी सवारियों को वहीं पर ही उतार दिया। हादसे के कारण बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई है। जबकि टक्कर के कारण चालक साइड की तरफ का बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
बीच रोड में पलटी ट्रैक्टर ट्राली
किलोमीटर स्कीम की बस अधिक स्पीड होने के कारण टक्कर लगने से बीच रोड में ट्रॉली और ट्रैक्टर प्लट गया। हालांकि चालक को मामूली चोटें आने के कारण उसका प्राथमिक उपचार करवाया गया है। बता दें कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्राली की एक तरफ का हिस्सा भी टूट कर रोड पर गिर गया और ट्रॉली व ट्रैक्टर वहीं पर ही पलट गए।
मोरीवाला के पास बस के रोड से उतरने के हादसे की सूचना आई है। जिसके बाद 112 नंबर गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची है। हादसे में ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटें लगी हैं। घटना के कारणों का पूर्ण जानकारी नहीं है।
-इंस्पेक्टर कश्मीरी लाल, डिंग थाना प्रभारी, सिरसा।