जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करती रानियां महिला कॉलेज की छात्राएं।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। रानियां राजकीय महिला कॉलेज की छात्राओं ने एवं एबीवीपी संगठन ने मिलकर स्कूल में लग रही कक्षाओं को बंद कर कॉलेज को नई इमारत में लगाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने बताया कि लंबे समय से जिस तरह सरकार ने कॉलेज की घोषणा की थी उसी के निर्माण को लेकर पिछले 4 साल से कार्य चल रहा है। इमारत के बाकी रह चुके कार्य में कोई गति नहीं दी जा रही है।
छात्रा सर्वजीत कौर एवं सिमरजीत कौर ने बताया कि स्कूल की इमारत में छात्रों को पढ़ाया जा रहा उसमे शौचालय व पीने का पानी का प्रबंध तक नहीं है। कक्षाओं में बैठने की जगह ऐसी कई समस्याओं का सामना छात्राओं को करना पड़ता है। एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, हर घर शौचालय बनवाने की बात करती है दूसरी ओर स्कूल में छात्राएं के लिए शौचालय ही नहीं है। ऐसे में वे सरकार से मांग करती हैं कि जल्द ही उन्हें नई इमारत में शिफ्ट किया जाए नहीं तो आने वाले समय में एबीवीपी के द्वारा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर रानियां के नगर मंत्री रवि एवं ऐलनाबाद नगर के नगर मंत्री संतलाल सैनी ने बताया कि बीते सोमवार को छात्राओं की समस्याओं का समाधान किया जाने को लेकर तहसीलदार ने आश्वासन दिया था। लेकिन प्रशासन ने समस्या का समाधान नहीं किया। जिस पर मंगलवार को गुस्साईं छात्राओं ने जिला प्रशासन का पुतला फूंका। इस मौके पर एबीवीपी के नगर अध्यक्ष गजानंद, जगप्रीत, मनप्रीत कौर, खुशबू, सिमरन, काजल, आरती आदि उपस्थित रहीं।