फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मेरे शीश के दानी का, सारे जग में डंका बाजे...

विज्ञापन
अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में आयोजित श्याम महोत्सव में मौजूद श्रद्धालु व अन्य। 
विज्ञापन
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से मंदिर के तीसरे 12 दिवसीय स्थापना महोत्सव के 10वें दिन रविवार को भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि बाबा श्याम का दरबार प्रतिदिन भव्य रूप से सजाया जाता है। रविवार को नरेश बणीवाला ने परिवार सहित पूजा अर्चना में भाग लिया।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री, हितेश शर्मा व ललित शर्मा ने पूजा अर्चना संपन्न करवाई। राजेंद्र गनेरीवाला ने सदैव की भांति गणेश वंदना और हनुमान चालीसा से भजन संध्या का आगाज किया। गनेरीवाला ने भजन- थाली भर के ल्याई खिचड़ो ऊपर घी की बाटकी, भगत के बस में है भगवान, लहर-लहर लहराए रे झंडा बजरंग बली का, मेरा आपकी कृपा स सब काम हो रहा है, आ गया मै श्याम बगीची सारे काम छोड़ के सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए।

इसके बाद मेरठ यूपी से आए भजन गायक आयुष कंसल ने भजन- बगीची के राजा बगीची धाम आया हूं, हारे का सहारा सांवरा मैंने तुझे पुकारा सांवरे, हारे के सहारे आजा मेरा दिल ये पुकारे आजा, तू मेरा मैं तेरा मुझे श्याम से मिला दे, मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए। बाद में हिसार से आए भजन गायक कृष्ण गाबा ने भजन- बोलो वीर हनुमाना अति बलवाना, आयो सांवरियो सरकार नीले पर चढ़ कै, कीर्तन की है रात बाबा आज थाण आणो है, तुम मत जाइयो खाटू के दरबार, सांसों का बना के हार बाबा को चढ़ा दे, भर दे श्याम झोली भर दे, कब आएगा मेरा सांवरिया सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। कृष्ण गाबा की ओर से प्रस्तुत किए गए धमाल पर श्यामप्रेमियों ने जमकर नृत्य किया। रात को बाबा श्याम को भोग लगाकर बाबा श्याम की रसोई का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें