फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित मिलने से 20 तक पहुंचा आंकड़ा, सात हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को तीन नए मरीज आने से जिले में आंकड़ा 20 तक पहुंच गया है। वहीं नागरिक अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों के सैंपल अनिवार्य किए जाने के निर्देशों का पालन पहले दिन नहीं हो पाया। अस्पताल में बिना मास्क और बिना सामाजिक दूरी के मरीजों की भीड़ लगते हुए दिखाई दी। जिले में सोमवार को सात मरीज स्वस्थ भी हुए है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लेकिन अस्पताल में ही नियमों का उल्लंघन होता हुआ नजर आ रहा है। विभाग की ओर से लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी लोग नियमों का पालन करते हुए दिखाई नहीं दे रहे है। सोमवार को जिले में 100 संदिग्धों के ही सैंपल हो पाए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक सात लाख 38 हजार 783 लोगों के सैंपल लिए गए है। इनमें से 34 हजार 267 लोगों कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिले में अभी 20 मरीज सक्रिय है। जिनमें से एक का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि 19 मरीजों को होम आइसोलेट किया गय है। जिले में अब तक 33 हजार 700 लोगों ने कोरोना को मात दी है जबकि 547 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। सोमवार को सिरसा में ही तीन मरीज सक्रिय मिले है। वहीं विभाग ने इन मरीजों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को अभी तक नहीं मिल पाई कोरोना वैक्सीन
जिले में कोरोना वैक्सीन का अभी स्टॉक न मिलने के कारण विभाग की चिंता बढ़ रही है। जिले में बीते 17 दिनों से विभाग के पास वैक्सीन का स्टाक नहीं पहुंच पाया है। जिले में अभी काफी संख्या में लोग बिना वैक्सीन लगाए ही रह रहे है। ऐसे में विभाग की ओर से एक हजार कोरोना वैक्सीन मंगवाई गई है।
विज्ञापन


बोर्ड की तरफ से भाई कन्हैया आश्रम के बच्चों का किया जाएगा चैकअप
भाई कन्हैया आश्रम में रहने वाले दिव्यांग बच्चों की नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों की जांच की जाएगी। जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित जांच की जाएगी। इसके लिए अस्पताल की ओर से बोर्ड का गठन किया गया है। जिसमें अलग-अलग बीमारी के डॉक्टर बच्चों की जांच करेंगे। वहीं विभाग की ओर से कन्हैया आश्रम के कुल 36 बच्चों की जांच करने के लिए उनका चयन किया गया है। जांच के बाद बच्चों का उपचार भी शुरू किया जाएगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें