फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: परिवार सोया रहा, चोर चुरा ले गए डेढ़ लाख की नकदी और सोने के आभूषण

Tue, 23 Jan 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऐलनाबाद। गांव मिठनपुरा के खेतों में बनी ढाणी से चोर रात के समय डेढ़ लाख रुपये व जेवरात चोरी कर ले गए। परिवार के सदस्य सुबह उठे तो उन्हें घटना का पता चला। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मिठनपुरा निवासी मक्खन लाल ने बताया कि वह अपने खेत में ढाणी बनाकर रहता है। 19 जनवरी को अपने परिवार के साथ घर पर सोया हुआ था। सुबह करीब 5 बजे जब उनकी आंख खुली तो देखा कि घर के कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। कमरे की खिड़की के शीशे और अलमारी खुली हुई थी। जब अलमारी की जांच की तो वहां रखे डेढ़ लाख रुपये, पांच तोले सोने के गहने और अन्य जरूरी दस्तावेज गायब मिले। घर में चोरी देख पहले उन्होंने अपने स्तर पर इधर-उधर जांच की, लेकिन चोरों को कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें