फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवरपुरा ने सबसे सुंदर स्कूल

Mon, 22 Jan 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
राजकीय मिडिल स्कूल ढाणी 400।  
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना पर आधारित प्रतियोगिता का नाथूसरी चोपटा खंड को छोड़कर बाकी 6 खंडों का परिणाम जारी हो गया है। इसके सीनियर सेंकेडरी वर्ग में सिरसा खंड से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवरपुरा विजेता बना व रानियां खंड से राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नथोर प्रथम रहा।
नाथूसरी चोपटा खंड का परिणाम जारी होने के शीघ्र बाद ही अतिरिक्त उपायुक्त के नेतृत्व में बनी कमेटी खंड स्तर के विजेता स्कूलों का दौरा करेगी। इसके बाद प्राइमरी, मिडिल, सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी वर्ग में जिले के सबसे सुंदर स्कूलों का परिणाम जारी किया जाएगा। खंड स्तरीय प्रथम रहे विद्यालयों को 50 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया जाएगा। यह राशि स्कूल के विकास के लिए खर्च होगी। इसी सप्ताह तक जिलास्तरीय विद्यालयों का परिणाम भी घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस प्रकार जारी किए परिणाम
सिरसा खंड
- सीनियर सेकेंडरी वर्ग : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवरपुरा

- सेकेंडरी वर्ग : राजकीय हाई स्कूल, बनसुधार
- मिडिल वर्ग में : राजकीय मिडिल स्कूल ढाणी- 400
- प्राइमरी विंग में : राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल भरोखां

रानियां खंड
सीनियर सेकेंडरी वर्ग : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नथोर व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिपुरा
- सेकेंडरी वर्ग : राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेनपाल
- मिडिल वर्ग: राजकीय मॉडल संस्कृति बालासर
- प्राइमरी: राजकीय प्राइमरी स्कूल बालासर

डबवाली खंड
- सेकेंडरी वर्ग : राजकीय उच्च विद्यालय रत्ताखेड़ा-राजपुरा
- सीनियर सेकेंडरी वर्ग : पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौटाला


ऐलनाबाद खंड
- सीनियर सेकेंडरी वर्ग : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेहना खेड़ा
- सेकेंडरी वर्ग : राजकीय उच्च विद्यालय कर्मशाना
- मिडिल वर्ग : राजकीय माध्यमिक विद्यालय उमेदपुरा
- प्राइमरी वर्ग : राजकीय प्राथमिक पाठशाला दमदमा

ओढां खंड
- मिडिल वर्ग : जीएमएस तिलोकेवाला
- प्राइमरी वर्ग : जीपीएस श्री जलालआणा साहिब

बड़ागुढा खंड
- प्राथमिक वर्ग : राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुबाखेड़ा
- मिडिल वर्ग : राजकीय माध्यमिक विद्यालय खुईयां नेपालपुर
- सेकेंडरी वर्ग : राजकीय उच्च विद्यालय कुरंगावाली
- सीनियर सेकेंडरी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रघुआना

वर्जन

नाथूसरी चोपटा खंड को छोड़कर अन्य सभी खंडों का मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का परिणाम जारी हो गया है। अब जल्द ही जिला स्तर का परिणाम जारी किया जाएगा। - ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विद्यालय सुंदरीकरण प्रतियोगिता के मिडिल वर्ग में खंड सिरसा के राजकीय मिडिल स्कूल ढाणी 400 ने सत्र 2023-24 के लिए प्रथम स्थान हासिल किया है। गत माह विद्यालय ने प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया था। विद्यालय को साफ-स्वच्छ व सुंदर बनाने में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। विद्यार्थियों को हर प्रकार मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी ।
सतपाल सिंह सोरवल, मुख्य अध्यापक, राजकीय मिडिल स्कूल ढाणी 400।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें