फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खंड स्तरीय कल्चर फेस्ट-2026 में छाई रही हरियाणवी संस्कृति की छटा

Sat, 01 Aug 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित करतीं प्रधानाचार्या परमजीत कौर।
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग ने खंड स्तरीय कल्चर फेस्ट-2026 का आयोजन किया। यह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेला ग्राउंड सिरसा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार और विद्यालय की प्रधानाचार्या परमजीत कौर ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस फेस्ट की थीम ‘हेरिटेज, कल्चरल एंड एथिकल वैल्यूज ऑफ हरियाणा एंड एनवायरनमेंट’ थी। सिरसा ब्लॉक के विभिन्न राजकीय विद्यालयों से 250 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताएं कक्षा पांचवीं से आठवीं तथा नौवीं से बारहवीं तक के दो वर्गों में आयोजित की गईं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का प्रदर्शन : सोलो फोल्क डांस, ग्रुप डांस, सोलो रागिनी और जूनियर व सीनियर स्किट प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने हरियाणा की लोक संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को प्रस्तुत किया। जल संरक्षण, स्वच्छता, पौधरोपण और सामाजिक समरसता भी प्रमुख विषय रहे।
विज्ञापन

रंग-बिरंगी वेशभूषा, लोक संगीत और जीवंत अभिनय ने वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। मुख्य अतिथि रमेश कुमार ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का माध्यम हैं।
समापन पर प्रधानाचार्या परमजीत कौर और अनिल भाटिया ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। नोडल अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें