संवाद न्यूज एजेंसी
बडागुढ़ा। गांव बुढ़ाभाणा (ढाणी) के एक व्यक्ति ने अपने भाई-भाभी पर हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में केवल राम ने बताया कि उसका बड़ा बेटा राकेश बचपन से ही बोलने व सुनने में असमर्थ है। उसका भाई मदन व भाभी ममता मंगलवार को खेत में लगे किन्नू के पौधों को लेकर राकेश से झगड़ा कर रहे थे। झगड़े के दौरान दोनों ने राकेश पर हथियार से हमला कर दिया। जब वह अपने बेटे को छुड़वाने लगा तो उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया। शोर मचाने पर जब उसका दूसरा लड़का मौके पर आया तो दोनों उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। हमले में उसे व उसके बेटे राकेश को चोटें आईं है।