फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांवों में फिरनी, चौपाल और सड़कों की सुधारी जाएगी दशा

Wed, 03 Jul 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
11.98 करोड़ रुपये से करवाई जाएगी मरम्मत व निर्माण, विभाग लगा चुका टेंडर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। विधानसभा क्षेत्र के गांवों में फिरनी, चौपाल और सड़कों की दशा सुधारने को लेकर 11.98 करोड़ रुपये का बजट सरकार ने जारी किया है। इसके तहत दो गांवों में फिरनी, 23 गांवों में चौपाल, आठ सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इनकी लंबे समय से लोग मांग कर रहे थे। इन विकास कार्यों के टेंडर लगाए जा चुके हैं। इसकी पुष्टि विधायक गोपाल कांडा ने की है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की ओर से दो सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत 24.56 लाख के बजट से गांव नटार से सलारपुर तक 2.13 किमी. लंबी सड़क और 40.67 लाख के बजट से नहराना से नारायणखेडा तक 3.90 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से छह सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांंव नारायणखेडा में 41.51 लाख से और शेरपुरा गांव की 11.91 लाख से फिरनी का निर्माण पर करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी इन सड़कों की करवाएगा निर्माण
62 लाख रुपये से एसओआरडी से ढाणी जस्साराम तक सड़क का निर्माण।
1.96 करोड़ से केलनियां से पुरानी केलनियां ढाणी खोबाराम तक सड़क का निर्माण।
1.63 करोड़ से डीएचएस रोड से अहमदपुर तक सड़क का निर्माण
27.11 लाख से डीएचएस रोड से संगर सरिस्ता तक आईपीबी सड़क का निर्माण।
1.57 करोड़ से डीएचएस रोड से नेजिया खेड़ा बाया बाजेकां तक आईपीबी सड़क का निर्माण।
3.25 करोड़ से डबवाली रोड (चतरगढ़ पट्टी) से रानियां रोड (निकट स्वामी विवेकानंद स्कूल तक) 3.56 किमी लंबी तारकोल व आईपीबी सड़क का निर्माण।



इन गांवों में चौपाल की होगी मरम्मत व जीर्णोद्धार
गांव जोधकां, माखोसरानी, अलीमोहम्मद, चाडीवाल, चौबुुर्जा, गदली, मोडियाखेड़ा, नारायण खेडा, नेजियाखेडा, शेरपुरा में एक एससी चौपाल व गांव मोचीवाली में दो एससी चौपाल, गांव कुक्कडथाना में दो बीसी चौपाल, गांव साहुवाला द्वितीय में बीसी चौपाल की मरम्मत-जीर्णोद्धार किया जाएगा। प्रत्ये चौपाल पर 4.99 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा गांव बाजेकां में एससी चौपाल पर 4.74 लाख रुपये, गांव कंगनपुर में एससी चौपाल पर 2.8 लाख, गांव कंगनपुर में बीसी चौपाल पर 2.8 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही गांव रंगड़ी खेड़ा में एससी चौपाल की मरम्मत-जीर्णोद्धार पर 4.21 लाख व बीसी चौपाल की मरम्मत-जीर्णोद्धार पर 1.58 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। गांव शहीदांवाली में बीसी चौपाल पर 4.74 लाख, गांव सलारपुर में एससी चौपाल पर 10.26 लाख रुपये, गांव शमशाबाद पट्टी में एससी चौपाल पर 2.8 लाख रुपये खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें