फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रोडवेज बस ने बाइक को 30 मीटर तक घसीटा, दादा की माैत और पोता घायल

Tue, 02 Jul 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
हिसार रोड पर गांव सिकंदरपुरा के पास रोडवेज बस के टायरों में फंसी बाइक।  संवाद
विज्ञापन
अस्पताल से दवा लेने जा रहे थे मदन व अजयपाल, बक्रेर पर भी चालक ने धीमी नहीं की बस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हिसार रोड पर गांव सिकंदरपुरा के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक पर दादा-पोते को कुचल दिया। बस करीब 30 मीटर तक दोनों को घसीटते हुए ले गई। इससे दादा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पोता गंभीर रूप से घायल है।वह हरियाणा पुलिस में कमांडो के पद पर तैनात है और फिलहाल उसकी पोस्टिंग फतेहाबाद में है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



गांव चाडीवाल निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसके चाचा मदन लाल (58 वर्ष) अपने पोते अजयपाल (25 वर्ष) के साथ बाइक पर सिकंदरपुर स्थित अस्पताल में दवाई लेने जे रहे थे। वाया फूलकां होते हुए जैसे ही वे सिकंदरपुर क्रॉसिंग के पास पहुंचे तो फतेहाबाद की ओर से आ रही चंडीगढ़ डिपो की तेज रफ्तार बस ने उनको चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रॉसिंग के नजदीक ब्रेकर होने के बावजूद चालक ने बस के ब्रेक नहीं लगाए और बस सीधे बाइक के ऊपर जा चढ़ी। बस की रफ्तार इतनी थी कि वह बाइक को 30 फीट दूर तक अपने साथ घसीटते ले गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। बस ने बाइक पर पीछे बैठे मदनलाल को बुरी तरह से कुचल दिया, जबकि अजयपाल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल अजय पाल को राहगीरों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से अन्यत्र रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि अजयपाल एक वर्ष पूर्व ही हरियाणा पुलिस में बतौर कमांडो भर्ती हुआ है। किसी कार्य से वह अपने घर चाडीवाल आया हुआ था। मदनलाल के दो बेटे व एक बेटी है, जो शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई धाराओं के तहत दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सदर थाना पुलिस का कहना है कि रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के भतीजे छोटूराम की शिकायत पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125, 106, 324(4) के तहत केस दर्ज किया है। पहले दुर्घटना के मामले में धारा 304-ए 279 व 338 का केस दर्ज होता था।







गांव सिंकदरपुरा के पास हादसा हुआ था। इस मामले में रोडवेज बस चालक के खिलाफ नए कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।

- जगदीश चंद्र, सदर थाना प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें