फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 5000 हजार एलईडी लाइटों से शहर होगा रोशन

Thu, 05 Oct 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मुंबई में निर्मित एलईडी लाइटों से अब शहर की सड़कों को रोशन किया जाएगा। शहर को गुलजार करने के लिए नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइट्स का टेंडर फाइनल कर दिया है। शहर में पांच हजार एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी। स्थानीय एजेंसी इंस्टालेशन का काम दिया जाएगा। दिवाली तक शहर की सभी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

सर्दी आने से पहले पहले स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया नगर परिषद प्रशासन ने तेज कर दी है। नई स्ट्रीट लाइट जहां मुंबई की फर्म उपलब्ध करवाएगी। इनको लगाने का कार्य स्थानीय स्तर की एजेंसी करेगी, ताकि कोई तकनीकी खामी आती है तो स्थानीय स्तर पर उसका समाधान हो सके। अधिकारियों की माने तो पांच हजार स्ट्रीट लाइट्स मंगवाई गई हैं, जो पूरे शहर में लगाई जाएगी। हालांकि खराब व बंद स्ट्रीट लाइट्स का मुद्दा उजाला की ओर से हाल ही में प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

15, 25 व 45 वॉट के लगेंगी लाइट्स

अधिकारियों की माने तो 15 वॉट, 25 वॉट व 45 वॉट की एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी। हालांकि पूर्व में कुछ एरिया में एलईडी लाइट लगाई गई, जो सही चल रही है। कुछ एरिया में स्ट्रीट लाइट पोल भी बदलने का कार्य भी करवाया जाएगा। ताकि धुंध के समय में हादसे न हो।


यह है मुख्य रूप से लगेंगी लाइटें
1 डबवाली रोड
2 रानियां रोड
3 हिसार रोड
4 भूमणशाह चौक से दिल्ली पुल तक
5 बेगू रोड
6 बरनाला रोड
7 इसके अतिरिक्त शहर की अंदरूनी सभी बाजारों में लाइटें लगाई जाएगी।

बॉक्स
हादसों में आएगी कमी
शहर में बंद स्ट्रीट लाइटों के कारण हाईवे व शहर के बाजारों में बेसहारा पशुओं के कारण कई हादसे हो चुके हैं। कई लोगों को चोट आ चुकी है। इसलिए निरंतर विधायक, बिजली मंत्री, उपायुक्त व जिला नगर आयुक्त के पास शिकायतें पहुंच रही थीं। आमजन के साथ साथ पार्षद भी अधिकारियों को लाइटों को लेकर शिकायत कर रहे थे। इन लाइटों के लगने से हादसों में बड़े स्तर पर कमी आएगी, वहीं घरों व गलियों में चोरी की घटनाएं भी कम होंगी।
विज्ञापन


कोट्स
शहर के लिए मुंबई की एजेंसी को 5000 स्ट्रीट लाइट यानी एलईडी लाइट उपलब्ध करवाने का टेंडर दिया गया है। इन्हें लगाने और मरम्मत का टेंडर निजी फर्म को दिया गया है। इससे मरमम्त का कार्य स्थानीय स्तर पर हो सके। दोनों टेंडर दिए जा चुके हैं। जल्द ही लाइटें लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। - अनिल मोइल, एसडीओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें