फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशे पर रोक के लिए राजकीय स्कूलों में बनाएं जाएंगे प्रहरी क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा।
बढ़ते नशे की रोकथाम के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। विद्यार्थियों में प्रतिबंधित दवाओं और मादक द्रव्यों के सेवन और तस्करी की रोकथाम के लिए शैक्षणिक संस्थाओं में अब प्रहरी क्लब का गठन किया जाएगा। यह क्लब छठी से बारहवीं के सभी विद्यालयों में बनाए जाएंगे।
इस संबंध में वीरवार को जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी प्रहरी क्लब के गठन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रहरी क्लब में एक शिक्षक को प्रभारी बनाया जाएगा। इसमें यह ध्यान रखा जाएगा कि प्रभारी शिक्षक किसी भी तरह का नशा न करता हो। इसके अलावा क्लब में प्रत्येक कक्षा के चयनित छात्राओं को शामिल किया जाएगा। विद्यार्थियों के क्लब में जागरूक अभिभावकों को भी शामिल किया जाएगा। प्रहरी क्लब में सदस्यों की संख्या कम से कम 20 होगी। प्रत्येक विद्यालय में नियुक्त किए गए शिक्षक प्रभारी का नाम, पद, विद्यालय का नाम व मोबाइल नंबर खंडवार सूची बनाकर तुरंत प्रभाव से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन



पुलिस के सहयोग से चलाया जाएगा जागरूकता कार्यक्रम

प्रहरी क्लब के सदस्यों और पुलिस प्रशासन के सहयोग से नशापान विरोधी संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा प्रहरी क्लब यह भी देखेगा कि विद्यालय की 100 मीटर की परिधि में मादक पदार्थ न पहुंचे। साथ में क्लब के सदस्य यह भी ध्यान रखेंगे कि उनके विद्यालय के छात्र सभी प्रकार के नशे से दूर रहे।



स्कूल के आस-पास मादक पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रहरी क्लब के विद्यार्थी यह भी ध्यान देंगे कि उनके विद्यालय के आस-पास किसी दुकानदार द्वारा कोई मादक पदार्थ तो नहीं बेचा जा रहा। अगर कोई दुकानदार ऐसा कर रहा है कि प्रहरी क्लब के सदस्य प्रभारी शिक्षक के सहयोग से इसकी शिकायत पुलिस को करेंगे।
विज्ञापन





वर्जन
बढ़ते नशे की रोकथाम के लिए स्कूलों में प्रहरी क्लब का गठन किया जाएगा। जिसमें एक शिक्षक को प्रभारी बनाया जाएगा। इसके अलावा क्लब में 20 सदस्य होंगे। यह क्लब पुलिस की सहायता से नशा रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे। - आत्म प्रकाश मेहरा, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें