नगर परिषद ने सोमवार को शहर के 12 वार्डों के 38 पार्कों के रखरखाव और उनकी मरम्मत के लिए टेंडर लगाया है। ये टेंडर 26 फरवरी को खोले जाएंगे। कुल 38 पार्कों के रखरखाव व मरम्मत पर करीब चार करोड़ 23 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
बता दें कि शहर के पार्कों की खस्ता हालत के चलते पार्षद कई बार इनके मरम्मत व रख रखाव का टेंडर लगाने की मांग कर रहे थे। अमर उजाला ने शहर के पार्कों की खस्ता हालत को लेकर अभियान भी चलाया था। जिसमें कि प्रमुख रूप से शहर के जीवन सिंह जैन पार्क, शहीद उधम सिंह पार्क, नेहरू पार्क, वार्ड नंबर 30 की ग्रीन बेल्ट, बरनाला रोड पर चौधरी देवीलाल पार्क, हुडा सेक्टर, टाउन पार्क, बाईपास ग्रीन बेल्ट, भादरा पार्क की समस्याओं को उठाया था।
इन पार्कों का लगाया गया टेंडर
वार्ड नंबर दो और तीन में अटल पार्क, अग्रसेन कॉलोनी, ट्रैफिक पार्क, मारुति पार्क, राजीव गांधी पार्क, वार्ड नंबर दो में वाल्मीकि पार्क, बरनाला रोड पर ग्रीन पार्क की मरम्मत, वार्ड नंबर चार में राधा कृष्ण पार्क, वार्ड नंबर पांच में विश्वकर्मा पार्क, वार्ड नंबर पांच में चौधरी देवीलाल पार्क का पुननिर्माण, वार्ड नंबर 6 में शहीद उधम सिंह पार्क, वार्ड नंबर नौ में चौधरी देवीलाल पार्क, वार्ड नंबर 13 में डीसी जीवन सिंह जैन पार्क, वार्ड नंबर 15 में जेल ग्राउंड पार्क, वार्ड नंबर में अग्रसेन पार्क, वार्ड नंबर 17 में नेहरू पार्क, वार्ड नंबर 17 में शिवाजी पार्क, वार्ड नंबर 17 की ग्रीन बेल्ट, वार्ड नंबर 25 में गांधी कॉलोनी में पार्क नंबर एक व दो, बाबा बिहारी समाधि के सामने पार्क, वार्ड नंबर 28 में आनंद वाटिका, वार्ड नंबर 30 का पार्क, वार्ड नंबर 30 में तुलसी पार्क, त्रिवेणी पार्क, बाला जी पार्क, एमसी पार्क, मारुति पार्क, रोहित पार्क, लवली पार्क, सरिया पार्क और ग्रीन बेल्ट का रख रखाव व मरम्मत का काम किया जाएगा।
कोट्स
पार्कों के रख रखाव के टेंडर लगा दिए गए है। करीब चार करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से इनका रख रखाव व मरम्मत कार्य करवाया जाएगा।
- रणधीर सिंह, कार्यकारी प्रधान, नगर परिषद सिरसा।