फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो मार्केट में अवैध कब्जे रोकने के लिए नगर परिषद ने बनाई योजना, अब देंगे नोटिस, सर्वे किया शुरू

विज्ञापन
ऑटो मार्केट में दुकान निर्माण के दौरान बाहर पड़ी निर्माण सामग्री। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। ऑटो मार्केट में हुए अवैध निर्माण के खिलाफ अब नगर परिषद अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी करेगी। ऑटो मार्केट में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे अवैध निर्माण किए हुए हैं। जिस कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। नगर परिषद अधिकारी अब अवैध निर्माण को हटाने के लिए योजना बनाकर अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी करेगा। इसके लिए नगर परिषद ने सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ऑटो मार्केट में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे अवैध रूप से पक्के निर्माण कर दुकानों को काफी आगे तक बढ़ाया हुआ है, जिस कारण सड़क की चौड़ाई काफी कम रह गई है तथा लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा दुकानों के आगे निर्माण सामग्री रखकर भी दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इसके लिए नगर परिषद ने अनेकों बार इन दुकानदारों को यह इन्हें हटाने को कहा। परंतु अभी तक यह अतिक्रमण नहीं हटाए गए हैं। अब नगर परिषद ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चिह्नित कर अवैध निर्माण हटाने का निर्णय लिया है। ऑटो मार्केट के दुकानदारों को नोटिस देकर यह निर्माण हटाने के लिए पाबंद किया जाएगा। इसके बावजूद भी अगर यह निर्माण नहीं हटाए गए तो नगर परिषद अपने स्तर पर इन्हें हटाने की कार्रवाई करेगा। ऑटो मार्केट में दुकानदारों द्वारा अवैध निर्माण करने के अलावा दुकानों के आगे बड़े वाहन भी खड़े किए जाते हैं, जिस कारण यहां से अन्य लोगों को वाहन लेकर निकलना मुश्किल हो जाता है।
सड़क पर डाल रखी है निर्माण सामग्री
ऑटो मार्केट में दुकानदारों ने दुकानों के बाहर खाली जगह पर निर्माण सामग्री डालकर अतिक्रमण किया हुआ है। नगर परिषद द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है कि वे अपना सामान उठा ले, नहीं तो उनके खिलाफ चालान कर जुर्माना वसूला जाएगा तथा सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। इसके अलावा अवैध अतिक्रमण के चलते दुकानों के आगे पक्के निर्माण होने के कारण दूसरे दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकानों के आगे खाली जगह पर कब्जा कर पक्का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

खोखे रख कर लिया पक्का निर्माण
ऑटो मार्केट के दुकानदारों ने दुकानों के आगे खाली पड़ी जगह पर खोखे रखकर धीरे-धीरे उनकी जगह पर पक्का निर्माण कर लिया है। अवैध कब्जा होने से इस मार्केट में आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानदार दुकानों के आगे ही भारी वाहनों को भी खड़ा कर देेते हैं। इसके अलावा दुकानों के बाहर लोहे का भारी-भरकम सामान रखा हुआ है तथा ग्रिल लगाकर भी कब्जा दुकानदारों द्वारा किया हुआ है। अब नगर परिषद ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
अभियान चलाकर दिया था दो दिन का समय
ऑटो मार्केट में नगर परिषद व यातायात पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश देकर दो दिन का समय दिया था। नगर परिषद अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को दो दिन का समय देते हुए चेतावनी दी थी कि यदि दुकानों के बाहर रखा सामान नहीं हटाया तो चालान कर जुर्माना वसूल किया जाएगा।
ऑटो मार्केट में अवैध निर्माण करने वालों व दुकानों के बाहर निर्माण सामग्री रखने वालों को नोटिस दिए जाएंगे। नगर परिषद अवैध निर्माण करने वाले दुकानदारों को चिह्नित कर नोटिस भेेजने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

- संदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें