फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मौसी का बेटा बनकर की आठ लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Mar 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मौसी का लड़का बनकर मदद मांगने के बहाने आठ रुपये की ठगी करने के मामले में डबवाली सदर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुजरात के जिला सूरत निवासी बाला कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि 9 दिसंबर 2024 को प्रदीप कुमार निवासी कालुआना की शिकायत मामला दर्ज किया गया था। उसने अपनी शिकायत में बताया था कि 11 नवंबर 2024 को उसके व्हाट्सएप पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया था। कॉल करने वाले ने स्वयं को उसकी मौसी का बेटा बताया था और उससे आठ लाख रुपये अपने खाते में जमा करवाए थे। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो हजार रुपये नकद राशि बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें