फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ऐलनाबाद ब्लॉक समिति के चेयरपर्सन और वाइस चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास

Tue, 25 Mar 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ऐलनबाद के बीडीपीओ कार्यालय में पहुंचे ब्लाॅक समिति के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। ऐलनाबाद ब्लॉक समिति के चेयरपर्सन कविता रानी और वाइस चेयरपर्सन सुमन रानी के खिलाफ मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पास किया गया। मतदान प्रक्रिया में समिति के 24 सदस्यों में से 17 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमें चेयरपर्सन कविता रानी के खिलाफ 17 के 17 सदस्यों ने मतदान किया। वहीं, वाइस चेयरपर्सन के खिलाफ 16 सदस्यों ने वोट डाला और एक सदस्य ने उपाध्यक्ष के पक्ष में वोट डाला।
सिरसा से पहुंचे सीईओ डाॅ. सुभाष चंद की देखरेख में तलवाड़ा रोड स्थित बीडीपीओ कार्यालय में मंगलवार को चेयरपर्सन व वाइस चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान हुआ। इस मौके पर बीडीपीओ रोशन लाल उपस्थित थे।
विज्ञापन


ऐलनाबाद ब्लॉक समिति के सदस्यों ने उपायुक्त सिरसा को शपथ-पत्र देकर आरोप लगाए थे कि चेयरपर्सन व वाइस चेयरपर्सन का व्यवहार ठीक नहीं है। इस कारण उन्होंने समिति के सदस्यों का विश्वास खो दिया है। सदस्यों ने यह भी आरोप लगाए थे कि चेयरपर्सन व वाइस चेयरपर्सन प्रत्येक कार्य में समिति के सदस्यों की उपेक्षा कर रही हैं और विकास कार्य ठप हो गए है। उन्होंने कहा कि असहयोग पूर्ण रवैये के कारण समिति का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इससे क्षेत्र के विकास को लेकर कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण समिति के सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी।

:::::::::::::::::::::::::


अविश्वास प्रस्ताव के दौरान उपस्थित सदस्य

हाकम सिंह, सोहन सिंह, राजबीर कौर, परमजीत कौर, रंजू बाला, लखवीर सिंह, मंजू बाला, रवि नागर, मंजू देवी, कालू राम, रखविंद्र सिंह, संदीप सिंह, बिमला देवी, परमजीत कौर, मदन लाल, साहब राम, नीलम ।
विज्ञापन




उपस्थित न होने वाले सदस्य -

बगीच सिंह, सुमन, लालचंद, कविता देवी, सुभाष चंद्र, राजेंद्र कुमार।

ऐलनाबाद ब्लाॅक समिति के सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर को लेकर मांग की थी। उनकी मांग के अनुरूप वोटिंग करवाई गई थी। जिसमें अविश्वास प्रस्ताव चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के खिलाफ पास हो गया है। अब इस मामले में आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।



- डाॅ. सुभाष चंद्र, सीईओ जिला परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें