चोपटा। सिरसा-भादरा रोड पर गांव दड़बा कलां के समीप शनिवार दोपहर को थार ने बाइक सवार कोे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर चोपटा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान गांव दड़बा कलां निवासी 50 वर्षीय हरपाल सिंह यादव के रूप में हुई।
शनिवार करीब दोपहर डेढ़ बजे सड़क हादसा हुआ। गांव दड़बा कलां निवासी हरपाल सिंह बाइक पर गांव से रूपाना की तरफ अपने खेत में जा रहा था। इसी दौरान सिरसा की तरफ से आ रही थार ने बाइक में टक्कर मार दी। थार काफी दूर तक बाइक को घसीट कर ले गई। इससे हरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों ने सिरसा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। यहां पर उसकी मौत हो गई। थार राजस्थान की थी। बाइक को टक्कर मारने के बाद थार का चालक मौके से भाग गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोपटा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिरसा के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। वहीं, इस हादसे के दौरान दो गाड़ी और भी टकरा गईं। गनीमत रही कि दोनों कारों में सवार व्यक्तियों को चोट नहीं लगी।