संवाद न्यूज एजेंसी
रोड़ी। गांव फग्गु के खेतों में शुक्रवार दोपहर के बाद आई तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। गांव के किसान गुरविंदर सिंह, तरसेम सिंह, जसकरण सिंह, गुरलाल सिंह, गुरजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, जगतार सिंह आदि ने बताया कि वे अपनी तैयार गेहूं की फसल को देखकर बहुत खुश थे और कुछ ही दिनों में फसल की कटाई कर उसे मंडी में बेचने की तैयारी में थे, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके।
किसानों का अनुमान है कि गांव फग्गु क्षेत्र में लगभग 70 से 80 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल में 50 से 60 प्रतिशत नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रभावित क्षेत्रों की गिरदावरी करवाई जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
पिछले कई दिनों से क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही थी, लेकिन बीते शुक्रवार दोपहर के बाद अचानक मौसम बदल गया और आसमान काले बादल से घिर गया। थोड़ी ही देर में तेज धूल भरी आंधी आई, जिसने किसानों की उम्मीदों को उड़ा दिया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा।
किसानों ने बताया कि जिस फसल की उन्होंने छह महीने तक अपने बेटे की तरह देखभाल की थी, उसकी बालियां झड़ गई हैं और कई जगहों पर पूरी फसल जमीन पर लेट गई है। ओलावृष्टि के कारण हुई इस तबाही ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
:::::::::::::::::::::::::::::::::
किसानों ने बयां किया दर्द
क्षेत्र में लगभग 70-80 एकड़ गेहूं की फसल में करीब 50-60 प्रतिशत नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि के कारण मेरी 10 एकड़ फसल की पूरी बालियां झड़ गई हैं। सभी अरमानों पर पानी फिर गया है। - किसान गुरविंदर सिंह, फग्गु।
:::::::::::::::::::
शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम में एकदम से बदलाव आ गया। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के कारण पक कर तैयार खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में भारी नुकसान हुआ है। सरकार को विशेष गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा देना चाहिए। -किसान गुरदीप सिंह, फग्गु।
:::::::::::::::::::
गेहूं की फसल में ओलावृष्टि के कारण पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। सरकार को जल्द से जल्द फसल की गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देना चाहिए। -किसान जसकरण सिंह, फग्गु।
::::::::::::::::::::::::::::
मैंने अपनी गेहूं की फसल को पिछले 6 महीने से बेटों की तरह पालन-पोषण कर तैयार की थी, लेकिन ओलावृष्टि के बाद सारे अरमानों पर पानी फिर गया। लगभग 60 फीसदी फसल तबाह हो गई है। - किसान अमृतपाल सिंह, फग्गु।
:::::::::::::::::::::::::::::
गांव कुरंगावाली से फग्गु रोड पर स्थित पंप तक रोड के दोनों तरफ लगभग 70-80 एकड़ गेहूं की फसल का नुकसान हुआ है। गेहूं की बालियां झड़ कर नीचे गिर गई हैं। गांव में लगभग 25 से 30 प्रतिशत नुकसान हुआ है। हलका पटवारी सुशील कुमार, इंचार्ज फग्गु।