फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफलाइन परीक्षा में नकल करने वाले 79 में से 50 विद्यार्थी हुए कमेटी के समक्ष पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय की यूएमसी कमेटी ने शुक्रवार को 20 अक्तूबर से चार नवंबर तक आयोजित होने वाली यूजी-पीजी की परीक्षाओं में नकल करने वाले छात्रों के मामलों में सुनवाई की। ऑफलाइन परीक्षाओं में करीब 79 विद्यार्थियों को यूएमसी कमेटी के समक्ष पेश होने के नोटिस दिए गए थे। इनमें से केवल 50 ही विद्यार्थी ही पेश हुए, जबकि 29 विद्यार्थी नहीं पहुंचे। सीडीएलयू ने अबकी बार यूजी-पीजी की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन करवाई गई थीं।
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा में 270 विद्यार्थी पकड़े गए थे नकल करते
ऑनलाइन परीक्षा देने वाली परीक्षार्थियों के समक्ष शर्त थी कि वे परीक्षा के दौरान कैमरा बंद नहीं करेंगे। उत्तरपुस्तिका में हर प्रश्न लिखने के बाद उसे कैमरे पर दिखाएंगे। साथ ही कैमरे के सामने से हटेंगे नहीं। यदि इन शर्तों का उल्लंघन किया तो यूएमसी बनाए जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा में करीब 270 छात्र नकल करते हुए पकड़े गए थे। वहीं ऑफलाइन परीक्षा में 79 परीक्षार्थी नकल करते मिले थे। शुक्रवार को 79 परीक्षार्थियों को सुनवाई के लिए बुलाया था, लेकिन 50 ही परीक्षार्थी उपस्थित हुए। कमेटी ने उनके मामलों की सुनवाई की, अब उन्हें इसका जवाब लिखित में भेजा जाएगा।
ऑनलाइन परीक्षा में नकल करने वाले आज पेश होंगे कमेटी के सामने
वहीं ऑनलाइन परीक्षा के दौरान नकल करने वाले परीक्षार्थियों को 19 से 21 दिसंबर तक कमेटी के समक्ष बुलाया गया है।
वर्जन
जो विद्यार्थी कमेटी के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं, उन्हें दोषी करार दिया जाता है, जिसके तहत पेपर रद्द कर दिया जाता है। या फिर दोबारा से परीक्षा में बैठना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. सुरेंद्र कुंडू, डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर, सीडीएलयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें