फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तापमान <bha>@</bha> 42<bha>;</bha> लू चलने से दोपहर में सुनसान हो गईं सड़कें

Wed, 09 Apr 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
दोपहर के समय सुनसान हुआ सिरसा का भूमणशाह चौक।
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरसा। जिले में तापमान में निरंतर उछाल जारी है। अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री पार पहुंचने पर जिला प्रशासन ने चिंता जताते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है। वहीं, बुधवार को शहर में दोपहर के समय बाजार से लेकर चौक चौराहें पूरी तरह से सुनसान नजर आए। सुबह ही लू चलनी शुरू हो गई।

कुछ लोग ही चौपहिया वाहनों से आवागमन करते दिखे। अचानक से बढ़ी गर्मी के कारण बच्चों और बुजुर्गों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहा है। गर्मी के कारण शाम छह बजे के बाद ही लोग पार्कों में लोगों की चहलकदमी देखने को मिलती है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले एक सप्ताह से निरंतर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस बढ़ोतरी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसका असर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। लोग बाजारों में सुबह 11 बजे से पहले और शाम 6 बजे के बाद ही खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त जरूरी काम होने पर लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे बढ़ रहा तापमान
तिथि
अधिकतम
न्यूनतम

6 अप्रैल
39.4
19.0


7 अप्रैल
41.0
22.4

8 अप्रैल
42.8
24. 6


9 अप्रैल
42.4
24.0

हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जरूरी बचाव, उपाय व सावधानियां बरतें। हीट वेव की स्थिति शारीरिक तनाव के साथ-साथ यह जानलेवा भी हो सकती है। हीट वेव के प्रभाव को कम करने और हीट स्ट्रोक के कारण गंभीर बीमारी या मृत्यु से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।

शांतनु शर्मा, उपायुक्त सिरसा

इन बातों का रखें ध्यान
पर्याप्त पानी पीएं, हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें।

धूप में निकलते समय काला चश्मा, छाता, पगड़ी, दुपट्टा, टोपी, जूते या चप्पल पहनें।

यात्रा करते समय अपने साथ पानी

जरूर रखें।

घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें, जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं।

कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, दौरे जैसे हीट स्ट्रोक, हीट रैश के संकेतों को पहचानें।

यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

अपने घर को ठंडा रखें। धूप से बचने के लिए दिन के दौरान पर्दे, शटर का उपयोग करें किंतु रात में खिड़कियां खुली रखें।

श्रमिक सीधी धूप से बचने के लिए जरूरी सावधानी बरतें। कार्य के लिए दिन के कम तापमान वाले समय का चयन करें।

- गर्भवती महिलाओं और श्रमिकों को गर्मी से बचाव पर अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए।

—-धूप में बाहर जाने से बचें, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर

न निकलें।

गहरे, भारी या तंग कपड़े पहनने से बचें।

तापमान अधिक होने पर कठोर श्रम वाली गतिविधियों से बचें।

अधिक गर्मी के समय खाना पकाने से बचें। खाना पकाने के क्षेत्र को पूरी तरह से हवादार बनाएं जिसके लिए दरवाजे और खिड़कियां खोलें।

शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय पीने से बचें।

उच्च प्रोटीन वाले तथा बासी भोजन न करें।

बच्चों और पालतू जानवरों को अकेला न छोड़ें। पशुओं को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें