फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीटी फूल सिंह भी नौकरी से बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली के पीजीटी टीचर फूल सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। विभाग के प्रधान सचिव डॉ. महाबीर सिंह की ओर से टीचर फूल सिंह की बर्खास्तगी के आदेश जारी किए गए हैं। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को उसे स्कूल से रिलीव भी कर दिया है। इससे पहले कालांवाली स्कूल के प्रिंसिपल अनिल गुप्ता को भी शिक्षा विभाग ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। जबकि छात्रा से अश्लील वार्तालाप के आरोपी प्रवीण जैन को सस्पेंड किया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि कालांवाली के इस सरकारी स्कूल के अंग्रेजी विषय के पीजीटी टीचर प्रवीण जैन पर स्कूल की ही एक छात्रा ने अश्लील वार्तालाप करने का आरोप लगाया था। छात्रा की ओर से प्रिंसिपल को लिखित में शिकायत दी गई थी कि आरोपी टीचर उसे अश्लील ऑडियो और फोटो भेजने के लिए विवश करता है। पूरे मामले का घटनाक्रम और ऑडियो सीडी डाक द्वारा भी स्कूल को भेजी गई। छात्रा की ओर से टीचर प्रवीण जैन के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने पर आत्महत्या की धमकी भी दी गई थी। टीचर का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने प्रवीण जैन को सस्पेंड कर दिया था। मामले में आरोपी टीचर प्रवीण जैन के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
एसडीएम ने की थी कार्रवाई की अनुशंसा
इस मामले की जांच तत्कालीन एसडीएम सिरसा द्वारा की गई थी। एसडीएम द्वारा अपनी रिपोर्ट में स्कूल प्रिंसिपल अनिल गुप्ता के साथ-साथ शिक्षक फूल सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। स्कूल प्रिंसिपल अनिल गुप्ता ने मामला संज्ञान में आने के बाद भी कार्रवाई नहीं की। आरोपी टीचर को बचाने की कोशिश की। वहीं पीजीटी टीचर फूल सिंह पर भी छात्राओं ने अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीटी फूल सिंह को बर्खास्त करने के आदेश मिल चुके हैं। मंगलवार को उसे रिलीव कर दिया गया।
- हरमेल सिंह, बीईओ ओढ़ां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें