फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 7000 एकड़ पर नैनो यूरिया छिड़काव का लक्ष्य, 100 रुपये में दी जाएगी बोतल

Fri, 29 Dec 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम करने के लिए प्रदेश सरकार किसानों को आधी कीमत पर नैनो यूरिया देगी। कृषि विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जिला सिरसा में 7000 एकड़ पर नैनो यूरिया छिड़काव का लक्ष्य रखा है। योजना के तहत नैनो की बोतल 100 रुपये में दी जाएगी।
विज्ञापन


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डाॅ. सुखदेव सिंह ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के ज्यादा इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरता में गिरावट आती है। फसल व सब्जियों पर इसका प्रभाव भी पड़ता है। नाइट्रोजन युक्त उर्वरक मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को काम करते हैं। यह पीएच व पोटेशियम उर्वरक पोषक तत्वों के संतुलन को बिगाड़ देते हैं। नाइट्रोजन ऑक्साइड जो अन्य वायुमंडलीय गैसों के साथ मिलकर इसमें योगदान करते हैं, इससे वायु प्रदूषित होता है। इतना ही नहीं है खेत में ड्रोन व अन्य माध्यम से छिड़काव का प्रबंध भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी जिलों को टारगेट दिए गए हैं।किसान को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण विवरण के साथ ही नैनो यूरिया के लिए भी आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें