फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जनसंवाद पोर्टल पर खेल स्टेडियम की निरंतर बढ़ रही मांग

विज्ञापन
शहीद भगत सिंह स्टेडियम ।
विज्ञापन
सिरसा। जिले में खेलों को लेकर युवाओं का रुझान निरंतर बढ़ रहा है। सांसद से लेकर विधायकों के जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों की सबसे पहली मांग गांवों के खेल स्टेडियम बनाने की होती है। भले ही गांव में इसको लेकर जमीन व अन्य संसाधनों की व्यवस्था नहीं होती है। इसके बावजूद भी गांवों में खेल स्टेडियम की मांग कम नहीं हो रही है। 20 से ज्यादा गांवों की ओर से खेल स्टेडियम की मांग जिला खेल विभाग को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

अधिकारियों की माने तो गांवों से आने वाली सभी मांगों को लेकर त्वरित कार्रवाई की जाती है। सभी को मौके पर जाकर सर्वे किया जाता है। इनमें अधिकतर खेल स्टेडियम को लेकर उपयुक्त नहीं पाई जाती है। बमुश्किल एक या दो गांवों में ही खेल स्टेडियम के अनुरूप जगह होती है।
युवाओं का बढ़ रहा खेलों के प्रति लगाव
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को खेलों के प्रति लगाव बढ़ रहा है। हर कोई किसी न किसी खेल में अपना भविष्य बनाना चाहता है। वहीं नशे जैसी बुरी आदत से गांव के युवा न जुड़े , इसलिए पंचायतें व ग्रामीण भी खेल स्टेडियम बनाने को प्राथमिकता देते हैं। जिससे युवाओं को स्कूली स्तर से ही खेलों से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

सर्दियों में बंद हो जाती है खेल नर्सरी
जिले में खेल नर्सरियों की कमी नहीं है। जहां पर उपयुक्त जगह होती है विभाग की ओर से वहां पर खेल नर्सरियां स्थापित की जाती है। जिले में मौजूदा समय में 37 खेल नर्सरियां है। सर्दी के मौसम में अब जनवरी के बाद यह खेल नर्सरियां नियमानुसार बंद हो जाएंगी। मार्च या अप्रैल के अंदर इन्हें दोबारा शुरू किया जाएगा, जो सरकारी नियमानुसार है।
गांव गांव जाकर पुलिस भी बना रही खेल ग्राउंड
ग्रामीणों की खेल स्टेडियम की मांग भले ही पूरी नहीं हो पा रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से गांव गांव जाकर खेलों से युवाओं को जोड़ने की मुहिम का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। अब तक 35 के करीब खेल मैदान पुलिस विभाग तैयार कर चुका है। इससे गांवों में खेलों को बढ़ावा मिला है।



-जनसंवाद पोर्टल पर खेल स्टेडियम बनाने की मांग सबसे ज्यादा आती है। गांवों में खेल को लेकर क्रेज निरंतर बढ़ रहा है। लेकिन गांवों में खेल स्टेडियम बनाने की नियमानुसार जमीन नहीं होने के कारण रद्द करना पड़ता है। वहीं खेल नर्सरियां कई गांवों में चल रही होती है। - शमशेर सिंह, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें