फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गड्ढा मिला तो संबंधित एजेंसी पर होगी कार्रवाई : एडीसी

Tue, 29 Sep 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 14
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने, क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत और मॉडल रोड का काम तेज करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सड़कों पर गड्ढों और अतिक्रमण पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने कहा कि सड़क पर गड्ढा मिलने और उससे दुर्घटना होने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को गड्ढों की पहचान कर तत्काल भरने के निर्देश दिए।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अर्पित संगल ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शहरी क्षेत्रों में सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नियमित निरीक्षण और कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अतिक्रमण से सड़क की चौड़ाई कम होती है। इससे यातायात बाधित होता है और हादसों का खतरा बढ़ता है। बैठक में मॉडल रोड की प्रगति की भी समीक्षा की गई। एडीसी ने मॉडल रोड पर सड़क सुरक्षा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा।
विज्ञापन

मरम्मत कराने के लिए मांगी सूची
अगले छह माह में जिन सड़कों की दोष दायित्व अवधि (डीएलपी) समाप्त होने वाली है, उनकी सूची मांगी गई। यह सूची समय रहते जरूरी मरम्मत कराने के लिए मांगी गई है। क्षतिग्रस्त पुलों की पहचान कर उनकी मरम्मत के निर्देश भी दिए गए। सड़क हादसों में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वालों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। राह-वीर योजना के तहत मददगार को अधिकतम 25 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें