फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजुक दौर से गुजर रही है प्रदेश व देश की राजनीति : दुष्यंत

Tue, 29 Sep 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। रानियां के गांवों में जनसंपर्क अ​भियान के दौरान कार्यकताओं को संबो​धित करते हुए दुष्यंत
विज्ञापन
रानियां क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान दुष्यंत ने सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

फोटो - 11
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को रानियां हलके के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों और राजनीतिक कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ग्रामीणों से मुद्दों पर बातचीत की और जनसभाओं को संबोधित किया।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश की राजनीतिक परिस्थितियां नाजुक दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किए जाने का आरोप लगाया। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मतों को हटाया गया। अब लोग सरकार की नीतियों को लेकर खुलकर सवाल उठा रहे हैं। दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश सरकार पर पंचायती राज व्यवस्था कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गांवों में छोटे विकास कार्य प्रभावित हैं।
विज्ञापन


किसानों और युवाओं के मुद्दे उठाए
दुष्यंत चौटाला ने किसानों की फसल के समय पर भुगतान का मुद्दा उठाया। उन्होंने सिंचाई के लिए पानी और बारिश की कमी पर भी चिंता जताई। चौटाला ने सरकार से प्रभावित किसानों को राहत देने की मांग की। उन्होंने स्कूलों में शिक्षकों की कमी को भी चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में निजी क्षेत्र की नौकरियों में हरियाणा के युवाओं के लिए 75 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया था। उन्होंने बताया कि यह प्रावधान अभी न्यायिक प्रक्रिया में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें