फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढूंढ़ने से नहीं मिलेगा इनेलो का सिंबल : तंवर

Sat, 11 Jul 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ही विपक्ष की भूमिका निभा रही है। कांग्रेस के शासन में इनेलो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करती थी। 
विज्ञापन

वह आज लुप्त हो चुकी है। एक समय ऐसा आएगा जब इनेलो का सिंबल ढूंढ़ने से भी नहीं मिलेगा। तंवर ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पर दिए गए एक दिवसीय धरने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

उन्होने कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में आम आदमी से लेकर सभी वर्ग भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। चुनाव से पूर्व बीजेपी ने प्रदेश से भ्रष्टाचार मुक्त करने का वादा किया था। 
विज्ञापन

अब उनके नेता ही दोनों हाथों से लूटने में लगे हैं। इनेलो की शह पर नगर परिषद में जिस तरह शहर की गलियों व सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया वह जगजाहिर है। 
धरने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला से संबंधित मांगों को लेकर प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी उपायुक्त को दिया गया। 
नगर परिषद में जमकर हुआ भ्रटाचारतंवर ने कहा कि  पिछले पांच साल में नगर परिषद में गलियों, सड़कों व स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। 
उन्होंने कहा कि पहले भी कांग्रेस ने नगर परिषद के भ्रष्टाचार का मामला उठाया गया था परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण से सरकार को भ्रष्टाचार के प्रति जगाने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से धरने की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को पेंशन के नाम पर बैंक और कार्यालयों के धक्के खाने पड़ रहे हैं। 
आठ महीनों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नए पेंशन धारकों को अब तक पेंशन नहीं दी गई। 
राजीव गांधी आवास योजना बंद कीउन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गरीब लोगों को छत देने के मकसद से राजीव आवास योजना लागू की गई थी। योजना के तहत सिरसा में 3 हजार के करीब 4 मंजिला आवासीय मकान बनाए जाने थे, लेकिन सरकार ने इस योजना को बंद करके 2022 तक सबके लिए मकान नामक योजना लागू कर रही है।
उन्होंने सवाल किया कि लोगों ने बीजेपी सरकार को जनादेश वर्ष 2019 तक दिया है या 2022 तक। वहीं वन रैंक वन पेंशन के लिए पूर्व सैनिकों को सड़काें पर उतरकर धरना देना पड़ रहा है। 

भर्ती रद कर युवाओं को बिठाया घरबीजेपी सरकार ने पुलिस भर्ती को खारिज करके प्रदेश के 7.50 लाख युवाओं को घर बिठाने का काम किया है। कांग्रेस सरकार में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में थी। 
परंतु सरकार ने भर्ती पर सवाल उठाकर इसे खारिज कर दिया। साथ ही सरकार ने आवेदनकर्ताओं से ली गई लाखों रुपये की राशि का भी गबन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की और से शुरु की गई पहले और दूसरे चरण की किसान-मजदूर पदयात्रा के भी दूरगामी परिणाम सामने आए हैं। 
अब जल्द ही दक्षिण हरियाणा से तीसरे चरण की पदयात्रा शुरु की जाएगी। उन्होंने कहा कि 20 जून को कांग्रेस पंचकूला में डा. भीम राव अंबेडकर की 125वीं जयंती मनाने जा रही है। इसके अलावा प्रदेश में कई जगह कांग्रेस रैलिया करेगी। कांग्रेस पूरी तरह से विपक्ष की जिम्मेदारी निभाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें