फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप ने पास की परीक्षा

Sun, 05 Jul 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा के संदीप आहुजा ने दूसरी बार प्रतिष्ठित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) उत्तीर्ण की है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से शनिवार को घोषित परिणाम में संदीप आहुजा ने 252वां रैंक प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व संदीप ने सामान्य श्रेणी में 380वीं रैंक पाई थी। संदीप ने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते पर लगातार दूसरी बार इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने में सफलता हासिल की है।
मेहनत और जज्बे की बदौलत संदीप ने अपनी मुकाम हो हासिल कर दिखाया। उसने अपने जज्बे से यह भी साबित कर दिया कि छोटे शहरों में कम संसाधनों और सुविधाओं के बीच भी बड़ी से बड़ी मंजिल पाई जा सकती है। संदीप मेहता सिरसा के चिकित्सक डॉ. आरके मेहता के छोटे भाई हैं।
विज्ञापन

डॉ. आरके मेहता ने बताया कि संदीप शुरू से ही सिविल सर्विस में आना चाहता था। गौरतलब हो कि जून 2014 और अब आए परिणाम से पहले वे दो दफा भारतीय प्रशासनिक सेवा की और मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके थे, लेकिन साक्षात्कार में उत्तीर्ण नहीं हुए। पर संदीप मेहता ने अपने प्रयास जारी रखा।
अपने जुनून, मेहनत के बलबूते पर उन्होंने आईएएस परीक्षा गत वर्ष  सम्मानजनक रैंक के साथ उत्तीर्ण की और इस बार तो उन्होंने और भी बेहतर प्रदर्शन किया। अभिरुचि से ही करें अपना लक्ष्य निर्धारित : संदी
संदीप का कहना है कि व्यक्ति को अपने जीवन में अपना कॅरियर निर्धारण कर उस दिशा में जरूरी प्रयास जारी रखने चाहिए। हम अपनी अभिरुचि के लिहाज से अपना लक्ष्य निर्धारण कर मेहनत करते हैं तो निश्चित तौर पर हमें कामयाबी मिलती है। 
सिरसा जिले से प्रेम वर्मा, अभिषेक गर्ग भी आईएएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। अब इसी कड़ी में संदीप मेहता का नाम भी जुड़ गया है।
संदीप के आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उनके परिवारजनों में तो खुशी का माहौल है ही, वहीं जिले की सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों आदि ने भी खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें